फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Servant absconded with jewelery worth millions from Kothi

कोठी से लाखों के जेवरात लेकर नौकर हुआ फरार

Sun, 09 Aug 2020 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Servant absconded with jewelery worth millions from Kothi
गुरुग्राम। साउथ सिटी में कोठी पर काम करने वाला घरेलू सहायक सोने-चांदी व हीरे के जेवरात लेकर फरार हो गया। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास से सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के हिसाब से नौकर की लोकेशन खंगालने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

साउथ सिटी-1 निवासी हरप्रीत सिंह का आईजीआई एयरपोर्ट पर अनुबंध का काम है। कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी कोठी पर चलितर मुखिया नामक नौकर रखा था। 8 अगस्त की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे उनकी मां मंजीत कोठी पर अकेली थीं। इस दौरान बुजुर्ग मां शौचालय गईं तो मौका पाकर घर में रखे एक जोड़ी हीरे के कंगन, दो अंगूठी, एक घड़ी, 15 हजार नकदी लेकर घरेलू सहायक फरार हो गया। जब उनकी मां बाहर आईं तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। उन्हाेंने आवाज लगाई, पर वह आया नहीं। इस पर उन्हें शक हुआ। बुजुर्ग ने सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की तो उसने बताया कि नौकर कुछ देर पहले ही पोटली में कुछ सामान लेकर गया था। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed