फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Seniority list of PTI-DPE teachers released.

Gurugram News: पीटीआई-डीपीई शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी

Sat, 20 Jun 2026 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Seniority list of PTI-DPE teachers released.
गुरुग्राम। शिक्षा विभाग ने पीटीआई और डीपीई शिक्षकों की अस्थायी वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। विभाग ने सभी जिलों के शिक्षकों से इस सूची पर दावे और आपत्तियां मांगी हैं। जारी निर्देशों के अनुसार, वरिष्ठता सूची एक जून की स्थिति के आधार पर तैयार की गई है। यदि किसी शिक्षक को अपनी वरिष्ठता, नियुक्ति तिथि या अन्य विवरणों को लेकर कोई आपत्ति है तो वह संबंधित रिकॉर्ड के साथ अपना दावा विभाग को भेज सकता है। विभाग ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सूची में दर्ज सभी विवरणों की जांच कर लें और शिक्षकों से प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कर 5 जुलाई 2026 तक विभाग को रिपोर्ट भेजें। यदि किसी शिक्षक के रिकॉर्ड में कोई गलती पाई जाती है तो उसे टिप्पणियों में दर्ज करना होगा। विभाग का कहना है कि अंतिम वरिष्ठता सूची तैयार करने से पहले सभी दावों और आपत्तियों पर विचार किया जाएगा, ताकि किसी भी शिक्षक के साथ अन्याय न हो और सूची पूरी तरह सही बनाई जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed