{"_id":"6536cfc5e0910b19620b4f17","slug":"senior-will-take-charge-on-leave-of-principal-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-16973-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्राचार्य के अवकाश पर वरिष्ठ ही संभालेंगे पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्राचार्य के अवकाश पर वरिष्ठ ही संभालेंगे पदभार
विज्ञापन
कनिष्ठ को पदभार सौंपने पर निदेशालय को सूचना जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कॉलेज में प्राचार्य अपनी अनुपस्थिति में केवल वरिष्ठों को कार्यभार सौंप सकेंगे। किसी अन्य स्थिति में कनिष्ठों को कार्यभार सौंपने पर फौरी जानकारी निदेशालय को भी देनी होगी। इसके बाद ही कनिष्ठ प्रवक्ता प्राचार्य की भूमिका निभा सकेगा।
निदेशालय ने उच्च शिक्षण संस्थानों में कार्यवाहक प्राचार्य की भूमिका निर्धारित की है। केवल वरिष्ठता के आधार पर ही कार्यभार सौंपा जाएगा। इसके लिए निदेशालय ने कॉलेजों को आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही अन्य किसी स्थिति में ई मेल के जरिए सूचना देना भी जरूरी होगा। राजकीय कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र अंतिल ने बताया कि वरिष्ठों की सेवाएं व सम्मान निर्धारित करने के लिए निदेशालय ने यह आदेश जारी किया है। अब प्राचार्य अपने विवेक पर कार्यवाहक प्राचार्य नहीं चुन सकेंगे। इसके लिए निदेशालय ने सख्ती कर दी है।