{"_id":"651b10307ebf17f7bb03ad04","slug":"senior-voters-honored-with-citation-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-15536-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वरिष्ठ मतदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वरिष्ठ मतदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम नगर निगम के वार्ड-35 निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नाथूपुर गांव के 80 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ मतदाताओं को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नाथूपुर से बीएलओ सुपरवाइजर अनिल कुमार सनसनवाल ने चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पांच वरिष्ठ मतदाताओं को प्रशस्ति पत्र दिए हैं। रसायन विज्ञान के प्रवक्ता राजेंद्र सिंह ने उनके साथ डोर टू डोर जाकर वृद्धजनों को सम्मानित करने में सहयोग किया।
अनिल कुमार सनसनवाल ने कहा कि वरिष्ठ मतदाताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने जोश और समर्पण से देश के युवाओं के लिए एक उदाहरण स्थापित किया है। ऐसे में चुनाव आयोग की ओर से जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु के महिला-पुरुषों को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग ने व्हीलचेयर, रैंप, स्वयं सेवकों, आने-जाने के लिए निशुल्क परिवहन सुविधाओं और कतार रहित मतदान जैसी सुविधाओं का व्यवस्था की है। इसके साथ ही फॉर्म-12 घ भरकर वृद्धजन अपने घर में बैठे-बैठे भी मतदान कर सकते हैं।