फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Send Rakhi anywhere in ten rupees, envelope will be water proof, postal department gave gift on Rakshabandhan

Raksha Bandhan: दस रुपये में कहीं भी भेजिए राखी, वाटर प्रूफ होगा लिफाफा, रक्षाबंधन पर डाक विभाग ने दिया तोहफा

Thu, 28 Jul 2022 12:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 28 Jul 2022 12:48 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर डाक विभाग ने बहनों को तोहफा दिया है। गुरुग्राम के प्रधान डाकघर में अतिरिक्त काउंटर बनाया है। यहां से दस रुपये के शुल्क में पूरे भारत में कहीं भी राखी भेजी जाएगी। लिफाफा भी वाटर प्रूफ होगा। 

विज्ञापन
Send Rakhi anywhere in ten rupees, envelope will be water proof, postal department gave gift on Rakshabandhan
बाजार में सजने लगीं राखियों की दुकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कच्चे धागे के अटूट बंधन, रक्षाबंधन के पर्व पर दूर शहरों में रह रहे भाइयों के लिए बहनों को राखी भिजवानी होती है। इसके लिए डाक विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। सदर बाजार स्थित प्रधान डाकघर में अतिरिक्त काउंटर शुरू किया गया है। राखी के लिए वाटर प्रूफ लिफाफा 10 रुपये का है जो पूरे भारतवर्ष में कहीं भी भेजा जा सकता है। 
विज्ञापन


डाक विभाग के अधिकारी कहते हैं कि राखियों को समय से पहुंचाने के लिए हवाई जहाज से भी डाक भिजवाई जा सकती है। 11 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है। कुछ बहनें हैं, जिनके भाई दूसरे प्रांतों में नौकरी कर रहे हैं। ऐसे लोग सेना में हैं या आजीविका के लिए घर से दूर रहते हैं। उनके लिए समय से राखी पहुंचे, इसके लिए जरूरी है कि राखी समय से प्रेषित भी की जाए। 
विज्ञापन


प्रधान डाकघर के डाक अधीक्षक सत्य प्रकाश यादव कहते हैं कि राखी समय से पहुंचे और सही हालत में पहुंचे, इसके लिए वाटर प्रूफ लिफाफों की व्यवस्था है। राखी के लिफाफे के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है। पहली डाक हमारी दोपहर 1 बजे निकलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी से सारे राखी के लिफाफे डिस्पैच हो रहे हैं। देश के दूरदराज वाले स्थानों पर डाक को समय से भेजने के लिए एयर लिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा डाक वितरण में भी निर्देश दिए हैं कि जो राखी के लिफाफे दूसरे शहरों से गुरुग्राम आ रहे हैं, उनको भी प्राथमिकता के साथ वितरण किया जाए।

20 रुपये से शुरू होकर चांदी तक की राखी

यूं तो रक्षा सूत्र के धागे की कोई कीमत नहीं होती है। सदर बाजार में राखियों के स्टॉल सजे हैं। यहां पर बहनें अपने भाइयों की पसंद की राखी खरीद रही हैं। 20 रुपये से राखी की शुरुआत होती है। इसके बाद चांदी की राखी की कीमत उसके आकार और वजन से तय होती है। बाजार में 300 रुपये से लेकर तीन हजार तक की राखियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed