फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Seminar held on the achievements of the Central Government.

Gurugram News: केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर संगोष्ठी आयोजित

Sat, 20 Jun 2026 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Seminar held on the achievements of the Central Government.
गुरुग्राम। आबकारी एवं कराधान विभाग, गुरुग्राम द्वारा केंद्र सरकार की गत 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं कर प्रशासन में हुए व्यापक सुधारों पर आधारित एक संगोष्ठी का आयोजन सेक्टर-32 स्थित विभागीय कार्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त, गुरुग्राम (पूर्व, पश्चिम, उत्तर एवं दक्षिण) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा उपस्थित रहीं। इस अवसर पर केंद्र एवं हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, आर्थिक सुधारों तथा कर प्रशासन में पारदर्शिता और सुगमता लाने के लिए किए गए प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में हरियाणा टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, जिला टैक्स बार एसोसिएशन गुरुग्राम के अध्यक्ष एडवोकेट शशिकांत वत्स, गुरुग्राम चैप्टर ऑफ आईसीएआई की टैक्स कमेटी के चेयरपर्सन अजय कुमार शर्मा, लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता, फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (एफआईआई) के पदाधिकारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अधिवक्ताओं, उद्योग प्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों के सदस्यों तथा विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed