फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Selection of 60 players for the state championship.

Gurugram News: 60 खिलाड़ियों का स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयन

Mon, 31 Aug 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Selection of 60 players for the state championship.
जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में 250 ने दिखाया दम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। गांव धरमपुर स्थित चेतन दास कम्युनिटी सेंटर में जिला स्तरीय कराटे चयन प्रतियोगिता एवं स्टेट ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों और कराटे अकादमियों की 25 टीमों के करीब 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 पदक अपने नाम किए। इसके आधार पर करीब 60 खिलाड़ियों का हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिला कराटे सचिव पवन सिंह की अगुवाई में प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया है। चयनित खिलाड़ियों से स्टेट चैंपियनशिप में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और गुरुग्राम की टीम को प्रदेश में बेहतर स्थान दिलाने के लिए आगे भी विशेष तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन


आयोजक मुस्कान और पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले कोचों का आभार जताया। प्रतियोगिता में गोविंदा, प्रशांत, पंकज, शुभम, मान सिंह, रिद्धि अत्री, विशाल, राजेंद्र, नरेंद्र और प्रवीण समेत अन्य कोचों ने विशेष सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed