{"_id":"643d8e6da8e62c4fcc0001ac","slug":"seized-from-the-rto-head-constable-and-ran-away-after-snatching-the-car-gurgaon-news-c-1-1-442400-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आरटीओ के हेड कांस्टेबल से जब्त की हाइवा छीनकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आरटीओ के हेड कांस्टेबल से जब्त की हाइवा छीनकर भागे
विज्ञापन
जब्त हाइवा को राजीव चौक पार्किंग में छोड़ने जा रहा था हेड कांस्टेबल
आरटीओ ने जब्त की हाइवा, हेड कांस्टेबल से छुड़ाकर भागे आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। एसपीआर रोड पर आरटीओ टीम ने एक ओवरलोड हाइवा को जब्त कर लिया। जब्त हाइवा को हेड कांस्टेबल राजीव चौक की पार्किंग में छोड़ने जा रहा था। इसी बीच हेड कांस्टेबल से रास्ते में ही दो लोग हाइवा वाहन छीन कर फरीदाबाद की तरफ फरार हो गए। हाइवा ले जाने के दौरान चालक का मोबाइल मौके पर ही गिर गया था। मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने फरीदाबाद के गांव पाली में हाइवा की तलाश की, लेकिन हाइवा नहीं मिला।
आरटीओ में तैनात हेड कांस्टेबल सुमित कुमार ने बताया कि वह रविवार की सुबह करीब पांच बजे टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एसपीआर रोड पर टीम ने एक ओवरलोड हाइवा को जब्त कर लिया। शिकायत में बताया गया है कि वह हाइवा चालक के साथ मिलकर हाइवा को राजीव चौक की पार्किंग में छोड़ने जा रहा था, तभी अल्मोड़ा चौक के पास एक गाड़ी हाइवा को क्रॉस करते हुए आई और हाइवा के आगे रोक दी। गाड़ी से दो व्यक्ति नीचे उतरे और साइड का गेट खोलकर कांस्टेबल को हाइवा से नीचे खींच के उतार दिया। एसपीआर चौकी को सूचना मिली तो वह अपनी टीम के साथ बंधवाड़ी टोल पर पहुंच गई जहां सीसीटीवी में वह हाइवा करीब साढ़े पांच बजे निकलता हुआ देखा गया। इसके बाद टील पाली में क्रेशर जोन पहुंची तो वहां भी हाइवा आने की बात की पुष्टि हुई, लेकिन हाइवा बरामद नहीं हुआ। टीम आरोपियों और हाइवा की तलाश में जुटी है।