फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Seeing the people, councilor Usha Rani installed the gate

Gurugram News: लोगों को देखकर पार्षद उषा रानी ने लगाया गेट

Sat, 16 Aug 2025 05:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 05:37 PM IST
विज्ञापन
Seeing the people, councilor Usha Rani installed the gate
आरोप- पार्षद बोलीं, वह क्या इसी काम के लिए हैं
विज्ञापन

पानी की समस्या बरकरार, त्योहार के दिन भी सड़क पर उतरने को मजबूर लोग
पानी की समस्या को लेकर कॉलोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन
दो दिन का दिया अल्टीमेटम, सड़क जाम कर जिला प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सात दिन से पेयजल की समस्या से जूझ रहे बलदेव नगर के निवासियों का सब्र शनिवार को टूट गया और वह सड़क पर उतर आए। बलदेव नगर के निवासियों ने सड़क जाम कर जिला प्रशासन और वार्ड पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वार्ड 29 के निवासियों की मानें तो पिछले एक सप्ताह से पूरे इलाके में पेयजल की समस्या बनी हुई है। लोग बाजार से पीने का पानी खरीदने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं पिछले आठ महीने से पूरे वार्ड में गंदे पानी की सप्लाई हो रही थी। इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से लेकर वार्ड 29 की पार्षद उषा रानी से भी की गई, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका। मजबूरन त्योहार के दिन भी सड़को पर उतरना पड़ा है। वार्ड 29 के निवासियों ने आरोप लगाया कि जब वह अपनी समस्या लेकर वार्ड पार्षद उषा रानी के पास पहुंचे तो उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया और कहा कि क्या वह इसी कार्य के लिए हैं।
बलदेव नगर के निवासियों ने कहा कि उन्होंने वार्ड पार्षद को इसलिए ही चुना था कि वह उनकी समस्याओं को हल करने में सदैव तत्पर रहेगा, लेकिन यहां तो उल्टा ही हो रहा है। पार्षद उनकी सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे में उनके सामने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। वहीं, बलदेव नगर निवासियों द्वारा सड़क जाम किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर लोगो को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बलदेव नगर निवासियों ने नगर निगम के अधिकारियों को दो दिन का समय दिया है कि वार्ड 29 में पेयजल की समस्या का समाधान करवा दें नहीं तो पूरा वार्ड सड़क पर बैठने को मजबूर होगा और इसकी जिम्मेवारी नगर निगम के अधिकारियों और वार्ड 29 की पार्षद उषा रानी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed