फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Security personnel beat up a woman living in a working women's residence

Gurugram News: कामकाजी महिला आवास में रह रही महिला को सुरक्षाकर्मी ने पीटा

Thu, 21 Sep 2023 11:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:20 AM IST
विज्ञापन
Security personnel beat up a woman living in a working women's residence
एक साल से प्रताड़ित करने का महिला ने लगाया आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कामकाजी महिला आवास की सुरक्षाकर्मी ने क्लर्क के साथ मिलकर आवास में रहने वाली एक महिला के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान महिला की एक उंगली भी टूट गई। पीड़िता का आरोप है कि पिछले एक साल से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने वार्डन और क्लर्क को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी महिला गार्ड ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया।

मूलरूप से पंजाब निवासी सोनू सिंह ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करती है। उन्होंने बताया कि वह करीब सवा साल से कामकाजी महिला आवास में रह रही है। उनके कमरे के साथ वाले कमरे में ही महिला सुरक्षाकर्मी संजू रहती है। संजू रेड क्रॉस की क्लर्क श्यामा के साथ मिलकर एक साल से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। बार-बार वहां से चले जाने की धमकी भी देती रहती है। पीड़िता ने रेडक्रॉस सोसाइटी के अधिकारियों से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि बीते बृहस्पतिवार को संजू ने दोबारा से उसे परेशान करना शुरू किया कर दिया। इसके साथ ही उसके चरित्र के बारे में भी गलत बोलने लगी। जब उसने इसका विरोध किया तो संजू और क्लर्क दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट में उसके हाथ की एक उंगली टूट गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed