फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Security guards son dreams of playing for the country

कामयाब होगा 'भारत': देश के लिए खेलने का सपना संजोए है सिक्योरिटी गार्ड का बेटा, मां बनाती है घरों में खाना

Fri, 21 Feb 2025 06:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 21 Feb 2025 06:45 PM IST
सार

गृहस्थी के खर्च हाथ बंटाने के लिए मां दीपाली ने खाना बनाने का काम करने लगीं। खिलाड़ी भारत गुड़गांव जूडो अकादमी में कोच महेंदर सिंह के प्रशिक्षु हैं। 

विज्ञापन
Security guards son dreams of playing for the country
जूडो खिलाड़ी भारत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के 11 वर्षीय भारत बोरो देश के लिए खेलने का सपना संजोए हैं। वे ढाई साल से जूडो की बारीकियां सीखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। खिलाड़ी भारत आगामी अप्रैल महीने में गुरुग्राम में होने वाली नेशनल जूडो चैंपियनशिप के लिए रोज तीन से चार घंटे अभ्यास करते हैं।

विज्ञापन

खर्चे की परवाह किए बगैर बेटे को भेजा अकादमी
असम के मूलरूप निवासी चंदन बोरो पत्नी दीपाली और इकलौते बेटे भारत के साथ सेक्टर-109 में रहते हैं। वे सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी से परिवार का भरणपोषण करते हैं। उन्होंने बेटे भारत का पढ़ाई के साथ जूडो खेल के प्रति लगाव देखा तो खर्चे की परवाह किए बगैर उसे अभ्यास के लिए अकादमी भेजना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर चलाने के लिए मां बनाने लगी खाना
गृहस्थी के खर्च हाथ बंटाने के लिए मां दीपाली ने खाना बनाने का काम करने लगीं। खिलाड़ी भारत गुड़गांव जूडो अकादमी में कोच महेंदर सिंह के प्रशिक्षु हैं। कोच ने बताया कि परिजनों की उम्मीदों पर खरा उतरने और अपने सपने को पूरा करने के लिए भारत हाड़तोड़ मेहनत करता है। उसने अकादमी और स्कूल स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। 

विज्ञापन

गोल्ड जीतेगा भारत
कोच का दावा है कि भारत अपनी मेहनत और लगन के बल पर आने वाले साल में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed