फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District President targeted the government and the corporation.

Gurugram News: जिलाध्यक्ष ने सरकार और निगम पर साधा निशाना

Sun, 30 Aug 2026 06:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
District President targeted the government and the corporation.
गुरुग्राम। कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डावर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के एक पार्षद की ओर से अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर मेयर को भेजा गया ऑडियो सामने आया है। इसमें पार्षद ने अपने वार्ड में सीवर और जलभराव की गंभीर स्थिति का जिक्र किया है। डावर ने कहा कि इस ऑडियो से भाजपा के विकास के दावों की हकीकत सामने आ गई है। उन्होंने सवाल किया कि विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, अब क्या सरकार अपने पार्षद के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी या शहर की समस्याओं का समाधान कराएगी। डावर के अनुसार, वार्ड नंबर-7 के देवीलाल नगर की स्थिति को लेकर भाजपा पार्षद ने मेयर को भेजे ऑडियो संदेश में समस्या रखी है। इसमें पार्षद ने बताया कि गली में पानी भरा होने के कारण एक व्यक्ति की मौत के बाद अंतिम यात्रा के लिए भी रास्ता नहीं मिल पा रहा था। परिवार के लोगों ने जब पार्षद से सवाल किए तो उनके पास भी कोई जवाब नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि बारिश के दौरान अधिकारियों के मौके पर पहुंचने की तस्वीरें और बयान सुर्खियां तो बनते हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। शहर में कूड़ा, जलभराव और खराब सड़कों की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed