फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Security guard shot dead in dispute over sari theft in Gurugram

Murder: पत्नी की साड़ी चोरी... पड़ोसी सुरक्षाकर्मी से हुआ विवाद, पति ने मार दी गोली

Thu, 17 Aug 2023 12:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 17 Aug 2023 12:56 PM IST
सार

गुरुग्राम में साड़ी चोरी के विवाद में सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी की पत्नी ने सुरक्षाकर्मी पर चोरी करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अजय व उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Security guard shot dead in dispute over sari theft in Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram

विस्तार

गुरुग्राम के गांव नाथूपुर में बीते मंगलवार की देर शाम साड़ी चोरी करने के आरोप पर हुए विवाद में सुरक्षाकर्मी को गोली मार दी गई। सुरक्षाकर्मी के साथी ने उसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, लेकिन उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान मूल रूप से बिहार निवासी पिंटू (29) के रूप में हुई है। डीएलएफ थाना फेज-2 ने हत्या व आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी अजय व उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अजय भी एक पेट्रोल पंप पर सुरक्षाकर्मी का काम करता है।
विज्ञापन


पिंटू के साथ ही रहने वाले अशोक दुबे ने बताया कि पिंटू गांव नाथूपुर में पिछले आठ साल से किराए पर रहा था। वह निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी का काम करता था। पड़ोस के कमरे में उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी अजय अपने परिवार के साथ रहता है। मंगलवार सुबह अजय की पत्नी पिंटू पर साड़ी चोरी करने का आरोप लगाते हुए झगड़ा करने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने महिला को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद वह अपनी नौकरी पर चला गया। उस समय महिला का पति अजय वहां पर नहीं था। शाम को पिंटू वापस आया तब तक अजय भी वहां पर आ गया था। इसके बाद महिला ने अपने पति अजय के साथ मिलकर पिंटू से दोबारा झगड़ा करना शुरू कर दिया।
 

आरोप है कि अजय ने पिंटू के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। वहां पर मौजूद दूसरे लोगों ने उन्हें अलग करने की कोशिश की, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। इसी दौरान अजय अपने कमरे से हथियार लेकर आया पिंटू को गोली मार दी। 

 

पिंटू का साथी अशोक कमरे पर खाना बना रहा था। गोली की आवाज सुनकर वह बाहर आया और अपने साथी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी बुधवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अजय व उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed