फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Security and cleanliness at intersections and crossroads will be monitored via CCTV cameras.

Gurugram News: चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों से होगी सुरक्षा और स्वच्छता की निगरानी

Sat, 26 Sep 2026 06:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Security and cleanliness at intersections and crossroads will be monitored via CCTV cameras.
नगर निगम मानेसर की पहल... सभी वार्ड में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे, टीम कर रहीं सर्वें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अब मुख्य चौक-चौराहों और जरूरी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए निगम की टीम अलग-अलग क्षेत्रों का सर्वे कर रही है। सर्वे के बाद उन स्थानों को चिन्हित किया जाएगा, जहां कैमरों की सबसे ज्यादा जरूरत है।

निगम की योजना के अनुसार, मानेसर के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों से केवल सुरक्षा व्यवस्था पर ही नजर नहीं रखी जाएगी, बल्कि सफाई व्यवस्था की निगरानी भी की जाएगी। जिन स्थानों पर लोग खुले में कचरा डालते हैं या बार-बार गंदगी फैलाते हैं, वहां कैमरों के जरिये निगरानी रखी जाएगी। कैमरों की फुटेज से नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान कर निगम की टीम उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई भी कर सकेगी। इसके अलावा चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं वाले स्थानों पर भी कैमरों से निगरानी रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों पर भी रहेगा जोर
मानेसर के कई ग्रामीण क्षेत्रों में अभी पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। ऐसे में चोरी और अन्य घटनाओं के बाद लोगों को परेशानी होती है। निगम की योजना में इन क्षेत्रों को भी शामिल किया जा रहा है। कैमरों की निगरानी के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाने की भी तैयारी है। यहां से सभी कैमरों की फुटेज पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सीसीटीवी कैमरे लगाने से सुरक्षा के साथ सफाई व्यवस्था पर भी नजर रखने में मदद मिलेगी। सर्वे पूरा होने के बाद कैमरों के स्थान तय किए जाएंगे। सभी वार्डों को योजना में शामिल किया जाएगा। - वासु बग्गन, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर


मानेसर में बढ़ती आबादी के साथ सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है। सीसीटीवी कैमरों से लोगों को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा। निगम का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा महत्वपूर्ण स्थान कैमरों की निगरानी में आएं। - डॉ. इंद्रजीत कौर यादव, मेयर, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article