फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sectors remain dark, lack of streetlights leaves people in a fix

Gurugram News: सेक्टरों में अंधेरा, स्ट्रीट लाइट नहीं होने से जनता परेशान

Sun, 31 May 2026 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Sectors remain dark, lack of streetlights leaves people in a fix
निवासियों का कहना, रोशनी नहीं होने से दुर्घटनाओं और अपराध की आशंका बढ़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। कई सेक्टरों में खराब और अपर्याप्त स्ट्रीट लाइटें लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़कों पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से दुर्घटनाओं और अपराध की आशंका बढ़ गई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।


निवासियों ने बताया कि सेक्टर-79, 81, 90, 91, 92, 93, 95, 99 और 99ए की कई सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं। कई जगहों पर लाइटें बंद हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की जरूरत है। इसके कारण रात के समय लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

सेक्टर-99ए के निवासी संतोष कुमार ने बताया कि गढ़ी-बसई रोड, परेना कोबन से गोपालपुर को जोड़ने वाली सड़क और आसपास के अन्य मार्गों पर बहुत कम लाइटें जल रही हैं। उन्होंने कहा कि इन सड़कों पर पहले से ही कई गड्ढे और खराब हिस्से हैं। ऐसे में अंधेरा रहने से हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




------------------------------



नौरंगपुर के बीच लगभग 90 प्रतिशत स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इस सड़क पर भारी वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं, जिससे पैदल यात्रियों और अन्य वाहन चालकों को खतरा बना रहता है। -विजय कुमार गर्ग




नाहरपुर रोड पर अक्सर स्ट्रीट लाइटें खराब रहती हैं। शिकायत के बाद कुछ दिन लाइटें ठीक रहती हैं, लेकिन जल्द ही फिर से समस्या शुरू हो जाती है। -शमशेर यादव



सेक्टर-92/95 और 92/93 को जोड़ने वाली सड़कों की स्ट्रीट लाइटें पिछले दो साल से खराब हैं। उन्होंने कहा कि कई हिस्सों में बिल्कुल रोशनी नहीं है, जिससे रात के समय लोगों को परेशानी होती है। -प्रवीण मलिक, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए, राइजिंग होम्स, सेक्टर-92
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed