फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sector-9 road in dilapidated condition; residents facing trouble.

Gurugram News: सेक्टर-9 की सड़क जर्जर, लोग परेशान

Sun, 30 Aug 2026 06:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Sector-9 road in dilapidated condition; residents facing trouble.
मनोज मिश्रा, सेक्टर नौ सड़क के साथ
ईएसआईसी अस्पताल से सेक्टर-4 व 7 चौक तक सड़क टूटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-9 की मुख्य सड़क ईएसआईसी अस्पताल से सेक्टर-4 व 7 चौक तक जर्जर है। इससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क में गहरे गड्ढे हैं और धूल उड़ती है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने पिछले साल इसका निर्माण कराया था, लेकिन गुणवत्ता खराब होने से यह बारिश में फिर टूट गई। गड्ढों से हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बसई चौक से ईएसआई अस्पताल की ओर सवारी लेकर जाने वाले ई-रिक्शा कई बार गड्ढों में पलट चुके हैं।

द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ती है प्रमुख सड़क
यह सड़क शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है और द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ती है। रोहतक, हिसार, चंडीगढ़ और झज्जर जाने वाली बसें बस डिपो से शीतला माता रोड होते हुए सेक्टर-4 व 7 और सेक्टर-9 से होकर द्वारका एक्सप्रेसवे तक पहुंचती है। इस कारण सड़क पर रोडवेज और निजी बसों के साथ बड़ी संख्या में अन्य वाहनों का भी दबाव रहता है।
विज्ञापन

-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की प्रमुख सड़क होने के बावजूद यह विभागीय उपेक्षा का शिकार है। सड़क जर्जर होने से रोजाना सुबह-शाम लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। -मनोज मिश्रा, सूर्या विहार


सेक्टर-9 की सड़क टूटी होने से वाहन चालकों को रोज जाम से जूझना पड़ रहा है। कई जगहों पर गड्ढे होने से हादसे की आशंका बनी रहती है। -एसपी त्रिपाठी, शिवाजी नगर
----------------
जलभराव के कारण सड़क को नुकसान हुआ है। पानी निकासी के लिए ड्रेनेज का निर्माण कराया जाएगा। अभी टूटी सड़क पर पैचवर्क कराया जा रहा है। -अमित कुमार, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए

मनोज मिश्रा, सेक्टर नौ सड़क के साथ

मनोज मिश्रा, सेक्टर नौ सड़क के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed