{"_id":"6a269e7905ba8f92970dcf6c","slug":"sector-56-shopping-center-will-change-its-appearance-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90658-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-56 शॉपिंग सेंटर की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-56 शॉपिंग सेंटर की बदलेगी सूरत
विज्ञापन
एचएचवीपी योजना के तहत शॉपिंग सेंटर परिसर में फुटपाथ का निर्माण एवं पुनर्विकास कराएगा
- 2.79 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-56 स्थित शॉपिंग सेंटर की सूरत जल्द बदलने वाली है। खरीदारी के लिए आने वाले लोगों और दुकानदारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएचवीपी) ने शॉपिंग सेंटर में व्यापक सुधार कार्य कराने की योजना बनाई है। इस पर करीब 2.79 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
योजना के तहत शॉपिंग सेंटर परिसर में फुटपाथ का निर्माण एवं पुनर्विकास किया जाएगा। साथ ही पैदल यात्रियों की सुविधा और क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाने के लिए कई अन्य बुनियादी ढांचागत कार्य भी किए जाएंगे। इसमें ईंट का कार्य, टो वॉल निर्माण, 80 मिमी मोटी इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाना, कर्ब एवं चैनल निर्माण और इससे संबंधित कार्य शामिल हैं।
इन कार्यों के पूरा होने के बाद शॉपिंग सेंटर का परिसर अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और आकर्षक दिखाई देगा। अधिकारियों के अनुसार, योजना में पांच वर्ष का निशुल्क मेंटेनेंस एवं डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड भी शामिल किया गया है। यानी निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पांच साल तक ठेकेदार को किसी भी प्रकार की तकनीकी खामी या रखरखाव संबंधी समस्या का समाधान बिना अतिरिक्त खर्च के करना होगा।
विज्ञापन
कार्य होने से न केवल पैदल आवाजाही सुगम होगी, बल्कि शॉपिंग सेंटर की समग्र व्यवस्था और सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। एचएचवीपी की इस पहल से सेक्टर-56 का शॉपिंग सेंटर आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर क्षेत्र के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों में और अधिक आकर्षक रूप में उभर सकेगा। अभी शॉपिंग सेंटर में अव्यवस्था के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में एचएसवीपी इसे बेहतर करने की दिशा में कदम उठा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सेक्टर-56 शॉपिंग सेंटर को बेहतर करने की योजना है। इसके तहत फुटपाथ समेत अन्य कार्य कराए जाने हैं। कार्य अलॉट होने के बाद ठेकेदार को छह माह में कार्य पूरा करना होगा। -विमल दीप, कार्यकारी अभियंता, एचएसवीपी