{"_id":"686174e9548bb4885901761c","slug":"sector-14-college-had-more-merit-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-61092-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-14 कॉलेज में रही अधिक मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-14 कॉलेज में रही अधिक मेरिट
विज्ञापन
यूथ पेज के लिए
-पहली मेरिट लिस्ट के तहत दाखिला लेने के लिए आज आखिरी दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के सभी 10 महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उच्चतर शिक्षा विभाग (डीएचएई) ने बीते बृहस्पतिवार को पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। इस बार जिले के दस कॉलेजों में से दो कॉलेजों की मेरिट लिस्ट जिले में सबसे अधिक रही।
सेक्टर-14 स्थित महाविद्यालय में बीकॉम विषय की पहली मेरिट सूची 97 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो कि इस वर्ष जिले में किसी भी कोर्स के लिए सबसे अधिक कट-ऑफ रही। वहीं, द्रोणाचार्य कॉलेज के बायोटेक कोर्स में 96.6 प्रतिशत कट-ऑफ के साथ दूसरा स्थान रहा। वहीं, पहली मेरिट लिस्ट के तहत दाखिला लेने के लिए आज आखिरी दिन है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि दो जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। पिछले वर्ष की तरह दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से जारी है। जिले के कुल 10,150 सीटों के लिए दाखिले होने हैं।