{"_id":"689dc512bc23ad525f0a1dda","slug":"sector-12-sports-complex-submerged-players-troubled-gurgaon-news-c-26-1-fbd1020-49200-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-12 खेल परिसर डूबा, खिलाड़ी रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-12 खेल परिसर डूबा, खिलाड़ी रहे परेशान
विज्ञापन
खेल विभाग पर खड़े सवाल, एथलेटिक्स और टेनिस कोर्ट जाने तक का भी नहीं रास्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में शुक्रवार सुबह करीब सात घंटों की बारिश के बाद कई गलियां डूबी नजर आईं और इससे सेक्टर-12 का खेल परिसर भी नहीं बच पाया। परिसर के मुख्य द्वार पर ही पानी जमा होने से कुछ कोच और खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, जलभराव के कारण परिसर के इंडोर स्टेडियम के सामने मौजूद एथलेटिक्स और टेनिस कोर्ट के पास पहुंचना भी मुश्किल हो गया था। परिसर में दोनों गेट से लेकर इंडोर स्टेडियम तक की जगह एक छोटी नदी बन गई।
परिसर में मौजूद कुछ खिलाड़ियों ने बताया कि आमतौर बारिश के मौसम में स्टेडियम की हालत ऐसी ही हो जाती है। इसमें टेनिस और एथलेटिक्स कोर्ट के आस-पास भी खिलाड़ियों और कोचों का पहुंचना मुश्किल हो जाता है। एथलेटिक्स कोर्ट जो द्वार से थोड़ी ढलान पर स्थित है उसमें तो हल्की सी बारिश में जलभराव हो जाता है। वहीं, टेनिस कोर्ट ऊंचाई पर होने के चलते मैदान तो सुरक्षित रहता है, पर गेट पर पानी भरा होने से वहां तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।