{"_id":"68724e490b5ddb5ad30c1cbc","slug":"sector-10-metro-station-and-bus-terminal-will-be-connected-to-fob-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-62098-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एफओबी से जुड़ेंगे सेक्टर-10 मेट्रो स्टेशन और बस टर्मिनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एफओबी से जुड़ेंगे सेक्टर-10 मेट्रो स्टेशन और बस टर्मिनल
विज्ञापन
- बस टर्मिनल से यात्रियों को मिलेगी सिटी बसें, जीएमआरएल ने जीएमडीए को मेट्रो स्टेशन का डिजाइन उपलब्ध कराया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 बस डिपो में प्रस्तावित बस टर्मिनल को एफओबी से गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) के सेक्टर-10 मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाएगा। जीएमआरएल ने मेट्रो स्टेशन और एफओबी की डिजाइन जीएमडीए को उपलब्ध करा दिया है तकि इसी अनुसार बस टर्मिनल का निर्माण हो। यहां से मेट्रो यात्रियों के लिए फीडर बसें मिलेंगी।
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के रूट पर सेक्टर-10 बस डिपो पड़ रहा है। फरवरी में जीएमआरएल ने डिपो पर बस टर्मिनल बनाने का प्रस्ताव जीएमडीए के सामने रखा था। बस डिपो के सामने मेट्रो स्टेशन बनेगा, ऐसे में लोगों यहां से बस सेवा मिलनी चाहिए। तब बैठक में मेट्रो यात्रियों के लिए अलग से बस टर्मिनल बनाने की योजना पर सहमति बनी थी। जीएमडीए ने बस टर्मिनल का खाका तैयार कर लिया है। इस पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
जीएमडीए के एक अधिकारी ने बताया कि बस टर्मिनल की डिजाइन तैयार करने वाली एजेंसी को मेट्रो की एजेंसी सिस्ट्रा से तालमेल करने को कहा गया है। मेट्रो स्टेशन के अनुसार ही टर्मिनल बनेगा। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) सिटी बसों को चलाता है। वर्तमान में जीएमसीबीएल की 150 बसें गुरुग्राम में चल रही हैं। पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत 200 इलेक्ट्रिक बसें आनी हैं। सेक्टर दस बस डिपो को चार्जिंग स्टेशन में बदला जा चुका। मेट्रो का निर्माण मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक होना ।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
द्वारका एक्सप्रेसवे व सेक्टरों के लिए बस सेवा संचालित होगी
जीएमडीए बस टर्मिनल निर्माण को लेकर फिजिबिलिटी रिपोर्ट के बाद इसकी डीपीआर तैयार करा रहा है। बस टर्मिनल में डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, सार्वजनिक संबोधन प्रणाली, हेल्प मी कियोस्क, बसों के समय के लिए डिस्पले, ग्राहक इंटरफेस व शिकायत निवारण केंद्र बनेंगे।
यात्रियों को पार्सल और क्लॉक रूम, शौचालय, पीने के पानी, मां और शिशु देखभाल कक्ष, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए विशेष सहायता बूथ, स्टेनलेस स्टील सीटिंग,टीवी, वाई-फाई एक्सेस, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, एटीएम व फूड कोर्ट की सुविधा मिलेगी।
अंडर ग्राउंड पार्किंग के अलावा ऑटो रिक्शा पार्किंग क्षेत्र और नॉन मोटर व्हीकल के लिए पार्किंग क्षेत्र की सुविधा देने की है। यहां से द्वारका एक्सप्रेसवे की सोसाइटियों व आसपास के सेक्टरों के लिए बस सेवा संचालित होगी।