{"_id":"67dc711e35cbbcf008042142","slug":"second-shooter-involved-in-murder-of-liquor-businessman-arrested-gurgaon-news-c-1-1-noi1366-2747103-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शराब कारोबारी की हत्या में शामिल दूसरा शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शराब कारोबारी की हत्या में शामिल दूसरा शूटर गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हयातपुर में मंगलवार शाम हुई शराब कारोबारी बलजीत (उम्र 50 वर्ष) की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे शूटर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शूटर की पहचान मोहित निवासी बेरी गेट झज्जर के रूप में हुई है। पुलिस उसे शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी।
गांव हयातपुर स्थित जोतराम चौक पर दिनेश यादव के कार्यालय में मंगलवार शाम उनके चाचा बलजीत यादव बेड पर लेटे हुए थे। कार्यालय में दिनेश यादव व तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। शाम लगभग चार बजे दो व्यक्ति आए और दिनेश यादव के बारे में पूछने लगे। कार्यालय में मौजूद साथी ने बताया कि वह सो रहे हैं और उसे दूसरे कार्यालय में जाने को कहा। इसके बाद दोनों लोग कार्यालय से बाहर चले गए और तुरंत वापस आकर फायरिंग शुरु कर दी। कार्यालय में उपस्थित तीन लोगों बलजीत यादव निवासी हयातपुर, रविंद्र निवासी उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी हयातपुर और राम कौशिक निवासी हयातपुर के गोली लगी थी। गोली लगने से शराब ठेकेदार बलजीत यादव की मौत हो गई थी। वहीं, घायल रविंद्र व राम कौशिक उपचाराधीन हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बीते बुधवार को एक आरोपी शूटर टेकचंद उर्फ मोहित निवासी खेड़ा खुर्रमपुर को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक बलजीत यादव व दिनेश यादव ने जिला झज्जर में शराब के काफी ठेके लिए हुए हैं। वहीं, वे दोनों शराब के ठेके लेने संबंधी एक ग्रुप का वित्तीय सहयोग भी करते हैं। इससे विपक्षी पक्ष में ओम भगवान, दीपक, मोहित भूरिया, नरेश सेठी उनके रंजिश रख रहे हैं। पुलिस इसी रंजिश को फायरिंग मामले से जोड़कर जांच कर रही है।
वर्जन
हत्या के आरोपी को सात दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पुलिस सभी पहलूओं पर जांच कर रही है। जल्द ही अन्य खुलासा किया जाएगा। - राजेश फोगाट, डीसीपी क्राइम , गुरुग्राम।
विज्ञापन
कारोबारी के बेटे और भतीजे को मिली पुलिस सुरक्षा
- शूटर मोहित को रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हयातपुर में मंगलवार शाम हुई वारदात के बाद गुरुग्राम पुलिस ने मृतक बलजीत यादव के बेटे और भतीजे दिनेश यादव को सुरक्षाकर्मी मुहैया कराई है। पुलिस दोनों के साथ रहेंगे। वहीं, फायरिंग करने वाले मुख्य शूटर टेकचंद उर्फ मोहित को सात दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से फायरिंग मामले में पूछताछ की जा रही है। गुरुग्राम पुलिस की जांच में सामने आया है कि झज्जर में शराब के ठेकों को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले में गैंगस्टर नरेश सेठी का नाम सामने आया है। पुलिस फायरिंग करने वाले दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई कर रही है। बता दें कि गांव हयातपुर स्थित जोतराम चौक पर दिनेश यादव के कार्यालय में बीते मंगलवार शाम उनके चाचा बलजीत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गुरुग्राम डीसीपी क्राइम राजेश फोगाट का कहना है कि हत्या के आरोपी को सात दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर जांच की जा रही है।