फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Second chance to get admission in ITI, portal will open from today

Gurugram News: आईटीआई में दाखिला लेने का दूसरा अवसर, आज से खुलेगा पोर्टल

Wed, 09 Jul 2025 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Second chance to get admission in ITI, portal will open from today
इस वर्ष भी इलेक्ट्रीशियन और कोपा ट्रेड विद्यार्थियों की पहली पसंद बने रहे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सोहना स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सत्र 2025-26/27 के लिए चल रही दाखिला प्रक्रिया के प्रथम चरण का समापन 8 जुलाई को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चरण में कुल 80 अभ्यर्थियों ने विभिन्न व्यवसायों में दाखिला लेकर तकनीकी शिक्षा की दिशा में पहला कदम बढ़ाया। वहीं जो अभ्यर्थी प्रथम चरण में दाखिला नहीं ले पाए हैं, उनके लिए 9 व 10 जुलाई को प्रवेश पोर्टल फिर खोला जाएगा।
प्रवक्ता ने बताया कि संस्थान में इस वर्ष भी इलेक्ट्रीशियन और कोपा ट्रेड विद्यार्थियों की पहली पसंद बने रहे। इसके अतिरिक्त फिटर, वेल्डर, हेल्थ सेनिटरी इंस्पेक्टर, स्टैनो (हिंदी व अंग्रेज़ी), रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग तथा ड्राफ्ट्समैन सिविल जैसे व्यवसायों में भी विद्यार्थियों ने सक्रिय रुचि दिखाई।
विज्ञापन




प्रथम चरण में प्रमुख ट्रेडों में हुए दाखिलों की बात करें तो कोपा (एनसीवीटी) में 8, कोपा (एससीवीटी) में 7, इलेक्ट्रीशियन (एनसीवीटी ) में 12, इलेक्ट्रीशियन (एससीवीटी) में 5, फिटर (एनसीवीटी) में 6, फिटर ड्यूल में 1, वेल्डर में 11, हेल्थ सेनिटरी इंस्पेक्टर में 5, स्टेनो हिंदी में 5, स्टेनो अंग्रेजी में 4, ड्राफ्ट्समैन सिविल में 4, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल में 1, मशीनिस्ट ड्यूल में 5, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग में 3 और प्लम्बर ट्रेड में 3 दाखिले हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी प्रथम चरण में दाखिला नहीं ले पाए हैं, उनके लिए 9 व 10 जुलाई को प्रवेश पोर्टल पर व्यवसाय भरने एवं संशोधन करने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसके पश्चात 11 जुलाई से सीट आवंटन एवं दस्तावेजों की भौतिक जांच की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed