फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Seats in colleges remained vacant despite multiple opportunities.

Gurugram News: कई मौके मिलने के बाद भी कॉलेजों में खाली रह गईं सीटें

Thu, 08 Oct 2026 05:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Seats in colleges remained vacant despite multiple opportunities.
- यूजी-पीजी में दाखिले के लिए बार-बार बढ़ाई गई समयसीमा
विज्ञापन

- अतिरिक्त अवसर मिलने के बाद भी विद्यार्थियों ने नहीं दिखाई रुचि
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को बार-बार अतिरिक्त समय दिए जाने के बावजूद कई सीटें खाली रह गई हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से यूजी और पीजी दाखिले का कार्यक्रम कई बार बदला गया। खाली सीटों को भरने के लिए आवेदन और फीस जमा करने की समयसीमा भी बढ़ाई गई, लेकिन इसके बाद भी सभी सीटों पर दाखिले नहीं हो सके।
जिले के 10 राजकीय कॉलेजों में यूजी पाठ्यक्रमों की करीब 10 हजार सीटें हैं। दाखिला प्रक्रिया के दौरान कई चरणों में विद्यार्थियों को आवेदन, फीस जमा करने और काउंसलिंग का अवसर दिया गया। यूजी दाखिले की प्रक्रिया मई से शुरू हुई थी। इसके बाद विभाग की ओर से करीब छह बार कार्यक्रम में बदलाव किया गया। पीजी दाखिले के लिए भी संशोधित कार्यक्रम जारी कर विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय दिया गया। इसके बावजूद कई पाठ्यक्रमों में सीटें खाली रह गईं।
विज्ञापन

खाली सीटें भरना बनी चुनौती-
दाखिला प्रक्रिया लंबी चलने के बाद भी विद्यार्थियों की कम रुचि कॉलेज प्रबंधन के लिए चुनौती बनी हुई है। कॉलेज स्तर पर विद्यार्थियों को उपलब्ध पाठ्यक्रमों और खाली सीटों की जानकारी दी जा रही है। प्रबंधन की ओर से उम्मीद है कि जानकारी मिलने के बाद विद्यार्थी उपलब्ध सीटों पर दाखिला ले सकते हैं। अब कॉलेज प्रबंधन को उच्चतर शिक्षा विभाग के अगले निर्देशों का इंतजार है। विभाग की ओर से खाली सीटों पर दाखिले के लिए आगे कोई अवसर दिए जाने पर प्रक्रिया फिर शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed