फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Seats can be booked online in Gurugaman city buses

गुरुगमन सिटी बसों में ऑनलाइन बुक करा सकेंगे सीट

Wed, 07 Sep 2022 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Seats can be booked online in Gurugaman city buses
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की गुरुगमन सिटी बस अब ऑनलाइन टैक्सी की तरह बुक हो सकेंगी। कोई भी यात्री उबर एप के माध्यम से सिटी बस में अपनी सीट बुक करा सकेंगे। बृहस्पतिवार को जीएमसीबीएल व उबर कंपनी के मध्य समझौते के तहत सुविधा शुरू होगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में दो रूटों पर दो गुरुगमन सिटी बसों में उबर एप के माध्यम से सीट बुक कराई जा सकेगी। यह प्रोजेक्ट सफल होता है तो अन्य सिटी बसों में इसको लागू करने की योजना है।
विज्ञापन

ट्रैक्सी की तर्ज पर बसों में सीट बुक होना गुरुग्राम में पहला प्रयास है, लेकिन यह अच्छे विकल्प के तौर पर भविष्य में इस्तेमाल किया जा सकेगा। ऑनलाइन सीट बुक होने से बसों में टिकट खरीदने के झंझट से भी छुटकारा मिलेगा। बृहस्पतिवार को जीएमसीबीएल के चेयरमैन व जीएमडीए के सीईओ सुधीर राजपाल और उबर इंडिया के हैड ऑफ सेंट्रल ऑपरेशन नितिश भूषण समझौता को लॉन्च करेंगे। जीएमसीबीएल के डिपो प्रबंधक अरुण शर्मा ने बताया कि उबर एप से सिटी बसों में ऑनलाइन सीट बुक होने से यात्रियों का फायदा मिलेगा। बसों में टिकट के लिए खुले रुपयों को लेकर परिचालक से यात्रियों बहसबाजी भी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed