फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Seat doubled in electronics mechanical trade

Gurugram News: इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिकल ट्रेड में सीट हुई दोगुनी

Sat, 17 Jun 2023 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Seat doubled in electronics mechanical trade
महिला आईटीआई में छात्राओं के लिए बढ़े अवसर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। इस सत्र में महिला आईटीआई में दाखिले के लिए छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिकल ट्रेड में दोगुनी सीट पर दाखिले मिलेंगे। बीते वर्ष छात्राओं को केवल 24 सीट पर दाखिले मिलते रहे, इस वर्ष से सीटों की संख्या बढ़ाकर दोगुनी कर दी गई है। साथ ही व्यक्तित्व विकास के लिए इंग्लिश स्पीकिंग, कंप्यूटर ऑपरेट करने का कौशल जैसे मौके दिए जाएंगे।
शैक्षणिक सत्र 2023-24 के आईटीआई दाखिला आवेदन 21 जून तक किए जा सकते हैं। इसके लिए राज्य स्तर (एससीवीटी) पर मान्यता प्राप्त कोर्स के अलावा राष्ट्रीय स्तर के मानकों (एनसीवीटी) पर भी कोर्सों को मान्यता दी गई है। साथ ही कुछ कोर्स में दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली लागू की जाएगी। इससे पढ़ाई के साथ थ्योरी के अलावा कंपनी व पेशेवर संस्थान के साथ रियल टाइम प्रशिक्षण का मौका भी छात्राओं को मिलेगा। सीविंग टेक्नोलॉजी ट्रेड (सिलाई), सर्फेस ऑर्नामेंटेशन ट्रेड (कढाई), कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड (पार्लर) ट्रेड्स में दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली का लाभ लिया जा सकता है।
विज्ञापन

इस वर्ष नई ट्रेड में फैशन टेक्नोलॉजी, स्टेनोग्राफी हिंदी, फिजियोथेरेपी टेक्नीशियन को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त कुछ ट्रेड्स जैसे कॉस्मेटोलॉजी एक वर्ष, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक दो वर्ष ट्रेड की यूनिट बढ़ा दी गई है। छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के लिए स्पोकन इंग्लिश,इंटरव्यू कौशल, बेसिक कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

छात्राओं के लिए कई ट्रेड में सीट दोगुनी हुई है। व्यक्तित्व विकास का मौका भी पढ़ाई के साथ ही मिलेगा। साथ ही दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के अलावा एनसीवीटी ट्रेड में दाखिला लेकर छात्राएं भविष्य बना सकती हैं। - जेपी यादव, प्राचार्य, महिला आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed