फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Searched for Zomato's number on Google and called, Rs 99,000 deducted from account

Gurugram News: गूगल पर जोमेटो का नंबर खोजकर किया फोन, खाते से कट गए 99 हजार

Wed, 10 Sep 2025 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Searched for Zomato's number on Google and called, Rs 99,000 deducted from account
गुरुग्राम। जालसाज ने जोमेटो कंपनी का कर्मचारी बनकर रिफंड के नाम पर एक महिला से 99 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना दक्षिण में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

टाटा प्रमिन्थी टावर निवासी वर्षा माथुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने जोमेटो से कुछ सामान मंगाया था, जोकि डिलीवर नहीं हुआ। उन्होंने 4 सितंबर को रिफंड के लिए गूगल पर जोमेटो का नंबर सर्च किया। उस नंबर पर कॉल की तो कॉल रिसीव करने वाले ने उसके आर्डर की जानकारी बताई। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल पर पैसा रिफंड करने के लिए युवक ने वर्षा को फोन खोलने के लिए कहा और उसके दिशा-निर्देश के अनुसार चलने को कहा। वर्षा के ऐसा करते ही उसके इंडसइंड बैंक के अकाउंट से 99 हजार रुपये कट गए। रुपये कटने के बाद वर्षा माथुर ने अपने साथ ठगी होने का एहसास होने पर पुलिस को शिकायत दी। ब्यूरो
विज्ञापन


जेप्टो कंपनी का कर्मचारी बताकर महिला के खाते से निकाले 58 हजार
गुरुग्राम। एक जालसाज ने खुद को जेप्टो कंपनी का कर्मचारी बताकर महिला के बैंक खाते से 58 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी तो साइबर अपराध थाना पूर्व में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत एफआईआर दर्ज की गई। सेक्टर-28 निवासी प्रियंका अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 1 सितंबर को अनजान नंबर से कॉल आई थी। काॅल करने वाले खुद को ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी जेप्टो केयर का कर्मचारी बताया। इसके बाद प्रियंका को बातों में उलझाकर उसके बैंक खाते से 58 हजार रुपये निकालकर धोखाधड़ी की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed