{"_id":"6107fb198ebc3e845344f0f9","slug":"scorpio-overturned-after-hitting-the-divider-one-dead-gurgaon-news-noi5970995113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित स्कार्पियो डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रैक्टर पर पलटी, एक की मौत दो घासल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित स्कार्पियो डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रैक्टर पर पलटी, एक की मौत दो घासल
विज्ञापन
गुरुग्राम। बजघेड़ा क्षेत्र में गेटवे सोसाइटी के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कार्पियो पहले डिवाइडर से टकराकर पलटी और फिर दूसरी ओर खड़े दूसरे ट्रैक्टर में टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो व ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। इसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। मृतक के साथी के बयान पर बजघेड़ा थाना में चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, यह शिकायत बिहार गया के गांव बिकोपुर के मूल निवासी सुरेंद्र भारती ने दी है। वह बजघेड़ा स्थित गुरुग्राम गेटवे सोसाइटी के पास रहता है। गाजियाबाद की एक टेलीकॉम कंपनी में नौकरी करता है। रविवार सुबह करीब 9 बजे शिकायतकर्ता अपने गांव के सुदर्शन व सुपरवाइजर विपिन के साथ ट्रैक्टर पर सड़क किनारे बैठे थे। आरोप है कि तभी बजघेड़ा गांव की ओर से तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो आई और डिवाइडर से टकराकर पलटते हुए इनकी ओर ट्रैक्टर से टकरा गई।
शिकायतकर्ता व विपिन को हादसे में कम चोट लगी जबकि सुदर्शन को सिर व सीने में काफी चोट लगी। राहगीरों की मदद से उसे पालम विहार के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, कार में भी 3 युवक सवार थे। हादसे में उन्हें भी चोट आई हैं। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किया। थाना प्रभारी सुरेंद्र के अनुसार जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।