फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Scorching heat increases trouble, Nautapa to begin today

Gurugram News: झुलसाने वाली गर्मी से बढ़ाई परेशानी, आज से शुरू होगा नौतपा

Sun, 24 May 2026 05:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Scorching heat increases trouble, Nautapa to begin today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। शहर में भीषण गर्मी का कहर जारी है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। इंसानों के साथ पशु-पक्षी भी तपिश से परेशान हो रहे हैं। 25 मई से नौतपा की शुरुआत होने के साथ ही तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।


रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म महसूस हो रही हैं। सुबह से ही तेज धूप निकलने लगती है और दोपहर में लू चलती है। इसी कारण सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही भी कम हो गई है। कई लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 27 मई को ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है, जिसमें तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक जाने की संभावना है। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग ने भी बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है नौतपा----
नौ दिनों का ऐसा समय जब उत्तर और मध्य भारत में सबसे अधिक गर्मी पड़ती है। सनातन परंपरा और ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब नौतपा शुरू होता है। इन दिनों सूर्य की किरणें पृथ्वी पर अधिक सीधी पड़ती हैं, जिससे गर्मी तेजी से बढ़ जाती है। विज्ञान के अनुसार, मई के अंतिम सप्ताह में सूर्य और पृथ्वी की स्थिति ऐसी होती है कि सूर्य की किरणें भारत के मैदानी इलाकों पर लगभग सीधे पड़ती हैं। इस कारण तापमान तेजी से बढ़ता है।


गर्मी व हीट वेव से बचाव के लिए एहतियात बरतें जिलावासी: डीसी
गुरुग्राम। डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में हवा के गर्म थपेड़ों और बढ़े हुए तापमान से लू (हीट वेव) लगने का खतरा बढ़ जाता है। खासकर धूप में घूमने वालों, खिलाडियों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को लू लगने का खतरा ज्यादा है। लू लगने से बेहतर है कि हम पहले ही सावधान हो जांए। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनहित में लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। डीसी ने अपील की है कि जारी एडवाइजरी की पालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed