{"_id":"685ef2dc99e11d57900ed8c8","slug":"scope-of-courses-will-increase-in-gurugram-university-emphasis-on-startup-and-technical-education-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-60985-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम विवि में बढ़ेगा कोर्सेज का दायरा, स्टार्टअप और तकनीकी शिक्षा पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम विवि में बढ़ेगा कोर्सेज का दायरा, स्टार्टअप और तकनीकी शिक्षा पर जोर
विज्ञापन
स्टेम सेल विभाग का भी किया जाएगा गठन
प्रैक्टिकल ओरिएंटेड कोर्स पर दिया ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में बदलते समय की जरूरतों को देखते हुए शैक्षणिक ढांचे को विस्तार देने की तैयारी शुरू की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आगामी शैक्षणिक सत्र में नए विभागों की स्थापना कोर्स शुरू करने की योजना बनाई है। इसके तहत विशेष रूप से एंटरप्रेन्योरशिप (उद्यमिता) विभाग और स्टेम सेल रिसर्च यूनिट की स्थापित करना है।
एंटरप्रेन्योरशिप विभाग के माध्यम से विद्यार्थियों को स्टार्टअप से जोड़ने, व्यावसायिक सोच विकसित करने और प्रशिक्षण देने पर जोर दिया जाएगा। इससे छात्र-छात्राएं न केवल नौकरी तलाशने वाले बनेंगे, बल्कि रोजगार देने वाले भी बन सकते हैं। इसके अतिरिक्त एक एलुमिनाई विभाग भी गठित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य पूर्व छात्रों से संपर्क स्थापित कर विद्यार्थियों को व्यावसायिक मार्गदर्शन देना और टेक्निकल व प्रैक्टिकल स्किल्स प्रदान करना है। नई पहल से विद्यार्थियों को थ्योरी के साथ-साथ वास्तविक जीवन की परियोजनाओं का अनुभव भी मिल सकेगा।
विश्वविद्यालय की इस रणनीति का मकसद जिले के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और समकालीन शिक्षा उपलब्ध कराना है जिससे विद्यार्थियों को बाहरी संस्थानों की ओर रुख न करना पड़े। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि नए विभागों की स्थापना की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है और जल्द ही इन्हें लागू करने की ओर कार्य किया जा रहा है। साथ ही पुस्तकालय को और ज्यादा विकसित किया जाएगा। बड़े विवि के साथ एमओयू बनाने पर जोर दिया जाएगा जिससे रिसर्च को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
हमें प्लेसमेंट पर अधिक कार्य करते हुए विद्यार्थियों को व्यावसायिक मार्गदर्शन, तकनीकी व प्रायोगिक प्रशिक्षण देना है। स्टेम सेल के साथ एलुमनाई विभाग का गठन भी आवश्यक है, जिससे श्रेष्ठ कंपनियों में प्लेसमेंट सुनिश्चित हो सके।
- प्रो. संजय कौशिक, वाइस चांसलर, गुरुग्राम विवि