{"_id":"666181f5d45068b4ca019845","slug":"scooty-driver-attacked-a-person-with-a-screwdriver-two-accused-arrested-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: हॉर्न बजाने पर बोखलाया स्कूटी चालक, गाड़ी में सवार शख्स पर कर दिया पेचकस से हमला; दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: हॉर्न बजाने पर बोखलाया स्कूटी चालक, गाड़ी में सवार शख्स पर कर दिया पेचकस से हमला; दो गिरफ्तार
Thu, 06 Jun 2024 03:01 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 06 Jun 2024 03:01 PM IST
सार
एक ऑटो शोरूम के कर्मचारी से मारपीट करने और पेचकस मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एक ऑटो शोरूम के कर्मचारी से मारपीट करने और पेचकस मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित ने आरोपी स्कूटी सवार को हॉर्न बजाकर साइड से चलने को कहा था। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया और आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर पीड़ित के साथ मारपीट कर दी। सेक्टर 17/18 थाना पुलिस ने स्कूटी और पेचकस बरामद किया है।
विज्ञापन
सुखराली निवासी देवेंद्र सिंह एक शोरूम में काम करते हैं। 4 जून को सुबह वह अपनी पत्नी नमिता को कार से ऑफिस छोड़ने के लिए निकले थे। एमडीआई चौक के पास पहुंचे तो स्कूटी चालक शाहरुख लापरवाही से स्कूटी चलाते हुए साइड नहीं दे रहा था। देवेंद्र सिंह ने हॉर्न बजाया तो स्कूटी चालक ने उसे रोककर पेचकस से हमला कर दिया। आरोपी ने देवेंद्र सिंह की छाती, गर्दन, कमर व पेट पर हमलाकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे आरोपी के भाई आदिल ने घटना का वीडियो बना रही देवेंद्र की पत्नी के हाथ से फोन छीन कर सड़क पर फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने पीड़ित को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शाहरुख और आदिल को सुखराली से काबू कर किया।
विज्ञापन