फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sclerosis patients should get free checkup done every Tuesday

Gurugram News: स्क्लेरोसिस के मरीज हर मंगलवार को करवाएं निशुल्क जांच

Sat, 30 May 2026 04:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
Sclerosis patients should get free checkup done every Tuesday
गुरुग्राम। विश्व मल्टीपल स्क्लेरोसिस (एमएस) दिवस के अवसर पर निजी अस्पताल में मरीजों की बेहतर देखभाल और जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष मल्टीपल स्क्लेरोसिस क्लीनिक की शुरुआत की है। समय पर पहचान व इलाज से स्क्लेरोसिस के प्रभाव को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। डॉ. प्रवीण गुप्ता ने बताया कि एमएस एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली तंत्रिका तंत्र पर हमला करती है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच और उपचार से मरीजों की जीवन गुणवत्ता बेहतर बनाई जा सकती है। अस्पताल में हर महीने 12 से 15 एमएस मरीजों का इलाज किया जाता है और यह विशेष क्लीनिक हर मंगलवार को संचालित होगा। साथ ही एमएस मरीजों को मुफ्त परामर्श भी दिया जाएगा। मल्टीपल स्क्लेरोसिस सोसाइटी ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन बिपाशा गुप्ता ने समय पर जांच और उपचार को विकलांगता रोकने के लिए जरूरी बताया। कार्यक्रम में मरीजों, डॉक्टरों और पुनर्वास विशेषज्ञों ने भाग लिया और मरीजों ने अपने अनुभव साझा किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed