फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   School buses refused to come due to broken road in Gurugram Sector-93

दूर होती मंजिल: स्कूल बसों ने आने से किया मना, फूड डिलीवरी बॉय और कैब संचालक तक कहते हैं न बाबा न

Sat, 28 Jan 2023 07:48 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 28 Jan 2023 07:48 PM IST
सार

स्कूल बसें इलाके में नहीं आती है, ऐसे में करीब एक किमी दूर तक बच्चों के साथ पैदल जाना पड़ता है। यह सिलसिला तीन महीने से जारी है।

विज्ञापन
School buses refused to come due to broken road in Gurugram Sector-93
टूटी सड़क के चलते स्कूल बसों ने आने से किया मना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से सटे गुरुग्राम सेक्टर-93 की सड़कें पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। सड़क के कई हिस्सों में पानी भरा रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढों की वजह से स्कूल बसों ने भी आने से इनकार कर दिया है। ऐसे में बच्चों को करीब एक किमी तक पैदल चलकर बस तक जाना पड़ता है। इसके अलावा फूड डिलीवरी बॉय और कैब संचालक भी यहां आने में हिचकते हैं या फिर सीधे मना कर देते हैं। समस्या से परेशान निवासी रविवार को मौके पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

सेक्टर के निवासियों का कहना है कि काफी समय से अधिकारियों से सड़कों की मरम्मत के लिए गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो नगर निगम के दफ्तर पर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी अगर कार्रवाई नहीं हुई तो लघु सचिवालय पर सड़क की मरम्मत होने तक प्रदर्शन जारी रखेगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदहाल सड़कों से करीब तीन हजार लोग प्रभावित हैं। नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही को देखते हुए सेक्टरवासियों ने धरना देने का निश्चित किया है। - वीरेंद्र शर्मा, आरडब्ल्यूए प्रधान
विज्ञापन

टूटी सड़कों के कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। - प्रलाभ, स्थानीय निवासी

स्कूल बसें इलाके में नहीं आती है, ऐसे में करीब एक किमी दूर तक बच्चों के साथ पैदल जाना पड़ता है। यह सिलसिला तीन महीने से जारी है। कोई हमारी सुध लेने वाला नही हैं। - हर्ष पराशर, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed