{"_id":"6a522e38f3a7492f2803df2b","slug":"school-bus-driver-killed-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-94157-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूल बस चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूल बस चालक की मौत
विज्ञापन
फोटो-
- खरोदा गांव के पास हादसा, अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। खंड के खरोदा गांव के पास परमिट लाइन मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पलवल के अछेजा गांव निवासी दीपक (36) के रूप में हुई है, जो एक निजी स्कूल की बस चलाता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 10 जुलाई की शाम करीब सात बजे भोंडसी-सिलानी परमिट लाइन पर खरोदा चौक के पास अज्ञात वाहन ने दीपक की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरने से उसकी मौत हो गई। दीपक अपनी बहन के घर हरचंदपुर में रहता था और वहीं से शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अपने गांव के लिए निकला था।
वर्जन -
सोहना सदर थाना प्रभारी सुखपाल ने बताया कि हादसे में शामिल वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही वाहन और उसके चालक की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।