फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Schedule released for transfer drive

Gurugram News: ट्रांसफर ड्राइव को लेकर शेड्यूल जारी

Sun, 08 Feb 2026 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Schedule released for transfer drive
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार ने कैडर चेंज नीति के तहत जिला कैडर शिक्षकों के ट्रांसफर ड्राइव की तारीखें जारी कर दी हैं। यह ट्रांसफर प्रक्रिया फरवरी 2026 में पूरी की जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 9 और 10 फरवरी को ट्रांसफर पोर्टल तैयार किया जाएगा। इस दौरान शिक्षकों की मेरिट सूची, उनकी श्रेणी, वर्तमान जिला और जिलेवार रिक्त पदों की जानकारी पोर्टल पर दिखाई जाएगी। इसके बाद शिक्षक 11 से 15 फरवरी तक ट्रांसफर ड्राइव में शामिल होने की सहमति दे सकेंगे और अपनी पसंद का जिला चुन सकेंगे। 16 से 18 फरवरी के बीच शिक्षकों को जिला आवंटन किया जाएगा और इसका परिणाम एमआईएस पोर्टल पर जारी होगा। अगर किसी शिक्षक को कोई आपत्ति होगी तो वे 19 से 23 फरवरी तक शिकायत दर्ज करा सकेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed