फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sarpanch Suryan Singh of Nayagaon met BJP state president

नयागांव के सरपंच सुरज्ञान सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात

Thu, 13 Aug 2020 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch Suryan Singh of Nayagaon met BJP state president
सोहना। सोहना विकासखंड के गांव नयाबांस के सरपंच सुरज्ञान सिंह ने बृहस्पतिवार को हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री चौधरी ओमप्रकाश धनखड़ से मुलाकात की। उन्हें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी को आगे बढ़ाने के साथ मजबूती देने में हर नेता व कार्यकर्ता उनके साथ है। सिंह ने कहा कि किसानों के मुद्दों पर धनखड़ ने दशकों तक मजबूती के साथ काम किया है। उनके कुशल नेतृत्व को देखते हुए पार्टी ने उन्हें हरियाणा प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है। सरपंच ने कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों के मुद्दों को जानने वाला शायद ही कोई और नेता हो क्योंकि सरकार बनने से छोटे-बड़े मुद्दे को सत्ता के समक्ष सदा पुरजोर तरीके से उठाया है। किसानों की आवाज को मजबूती के साथ सदन में पहुंचाते थे। उनकी कार्य कुशलता की बदौलत ही बीजेपी ने उन्हें किसान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष तक नियुक्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed