{"_id":"64de5df9b1e6462b8f053438","slug":"sarpanch-shaukat-ali-honored-for-saving-gurukul-from-rioters-gurgaon-news-c-1-1-noi1080-826127-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दंगाइयों से गुरुकुल बचाने वाले सरपंच शौकत अली सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दंगाइयों से गुरुकुल बचाने वाले सरपंच शौकत अली सम्मानित
Thu, 17 Aug 2023 11:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। दंगाइयों से भादस महर्षि दयानंद आर्ष गुरुकुल एवं गोशाला की रक्षा करने वाले सरपंच शौकत अली को प्रशासन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
फिरोजपुर झिरका की उप मंडल अधिकारी डॉक्टर चिनार चहल ने कहा कि गांव भादस के सरपंच शौकत अली दंगाइयों से न केवल गुरुकुल को बचाया है बल्कि हिंदू मुस्लिम भाईचारे की मिसाल पेश की है। जिला प्रशासन ने उसकी बहादुरी को देखते हुए पुरस्कृत किया है। उनके इस कदम से समाज को प्रेरणा मिलती है। शौकत अली ने अपनी जान की परवाह किए बिना दंगाइयों को खदेड़ा और गुरुकुल के मुख्य द्वार के सामने अपने साथियों के साथ अंत तक दीवार बनकर डटे रहे। महर्षि दयानंद आर्ष गुरुकुल एवं गौशाला के आचार्य तरुण आर्य का कहना है कि वाकई में सरपंच शौकत अली ने गुरुकुल की हिफाजत करके हमारे विद्यार्थियों में जोश भरा है। उनकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। भादस गांव के पूर्व प्रिंसिपल नानक चंद, भादस की पूर्व सरपंच अंजू बाला व पूर्व सरपंच उमर मोहम्मद आदि ने सरपंच शौकत अली को सम्मानित करने पर एसडीएम व प्रशासन का धन्यवाद किया है।