{"_id":"6a2422f7a1f00e072f09aad1","slug":"sanjhi-is-an-expression-of-rural-life-renu-hooda-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90478-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांझी ग्रामीण जीवन की अभिव्यक्ति है : रेणु हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांझी ग्रामीण जीवन की अभिव्यक्ति है : रेणु हुड्डा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम।कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा सांझी संरक्षण अभियान के अंतर्गत तीन दिवसीय मंडल स्तरीय सांझी संरक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं लोक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 5 से 7 जून तक सेक्टर-37 स्थित कला एवं सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का शुभारंभ विभाग की संयुक्त निदेशक रेणु हुड्डा तथा निदेशक के.के. गांधी ने किया।
इस अवसर पर रेणु हुड्डा ने कहा कि सांझी केवल एक पारंपरिक कला नहीं, बल्कि हरियाणा की लोक संस्कृति, सामाजिक मूल्यों और ग्रामीण जीवन की जीवंत अभिव्यक्ति है। बदलती जीवनशैली और आधुनिकता के प्रभाव के कारण नई पीढ़ी इस लोककला से दूर होती जा रही है। ऐसे में विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यशाला सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यशाला की प्रशिक्षक मंजू भाटिया एवं डॉ. मंजू बलहारा ने बताया कि सांझी हरियाणा की प्राचीन हस्तकला का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसे महिलाएं और बालिकाएं प्राकृतिक रंगों, मिट्टी और गोबर से तैयार करती हैं।