फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sanitary napkin facilities will be available in the women's restrooms within the court complex.

Gurugram News: कोर्ट परिसर के महिला शौचालयों में मिलेगी सेनेटरी नैपकिन की सुविधा

Sat, 04 Apr 2026 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Sanitary napkin facilities will be available in the women's restrooms within the court complex.
हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद उठाया गया कदम, गुरुग्राम, सोहना व पटौदी में लगेंगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला और तहसील कोर्ट परिसरों में महिलाओं की सुविधा के लिए अब सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। यह कदम हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद उठाया जा रहा है, जिससे महिला वकीलों, कर्मचारियों और वादकारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
जिले में मुख्यालय के अलावा सोहना और पटौदी में भी अदालतें संचालित होती हैं। फिलहाल मुख्यालय स्तर पर करीब 64 अदालतें कार्यरत हैं, जहां हजारों मुकदमों की सुनवाई होती है। हाल ही में सरकार ने जिला स्तर पर 15 नई अदालतें शुरू की हैं, जिन्हें फिलहाल पोर्टा केबिन में संचालित किया जा रहा है। सरकार न्यायालय परिसरों के शौचालयों को बेहतर बनाने की योजना पर काम कर रही है। इसी क्रम में महिला शौचालयों में भी सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन

5.08 लाख रुपये का टेंडर जारी
इसके तहत गुरुग्राम, सोहना और पटौदी के कोर्ट परिसरों में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें स्थापित की जाएंगी। लोक निर्माण विभाग ने गुरुग्राम व सोहना कोर्ट के लिए करीब 5.08 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। चयनित एजेंसी को एक वर्ष तक इन मशीनों का संचालन और रखरखाव करना होगा। इस पहल का उद्देश्य अदालत परिसरों में आने वाली महिलाओं को जरूरत के समय आसानी से सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराना और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार चंडीगढ़ के सुखना लेक स्थित महिला वॉशरूम में लगी वेंडिंग मशीनों की तर्ज पर यह व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------

गुरुग्राम और सोहना कोर्ट परिसर के महिला शौचालयों में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इससे महिलाओं के लिए बेसिक हाइजीन सुविधाओं में सुधार होगा और कार्यस्थल अधिक सुरक्षित एवं अनुकूल बनेगा। - चरणदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग


यह एक अच्छा कदम है। यह पहल न्यायालय परिसरों में महिला-अनुकूल बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी। प्रदेश में गुरुग्राम की सबसे बड़ी बार है और यहां पर अन्य जिलों की तुलना में महिला अधिवक्ताओं की संख्या ज्यादा है। हालांकि, महिला शौचालयों को बेहतर करने की भी जरूरत है। - डॉ. अंजू रावत नेगी, वरिष्ठ अधिवक्ता जिला कोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed