फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Samadhan Camp: Development works will be investigated in Khandevala village.

समाधान शिविर : खंडेवला गांव में विकास कार्यों की होगी जांच

Tue, 30 Jul 2024 01:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Samadhan Camp: Development works will be investigated in Khandevala village.
डीसी ने सुनी 126 शिकायतें, 68 का मौके पर किया समाधान
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। समाधान शिविर में जनशिकायतों की सुनवाई करते हुए उपायुक्त (डीसी) निशांत कुमार यादव ने कहा कि खंडेवला गांव में पंचायत की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों की जांच करवाई जाएगी। शिविर में 126 शिकायतें आई थीं, जिनमें से 68 का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।

लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में फर्रूखनगर खंड के गांव खंडेवला के निवासी सुखबीर सिंह, रणधीर सिंह, राजसिंह, आजाद सिंह, जयपाल और प्रवीन इत्यादि ने बताया कि गांव में मंदिर के पास एक जोहड़ है। इस जोहड़ की गांव की सरपंच ने चालीस फीट तक गहरी छंटाई करवा दी है। इससे जोहड़ के आसपास बने मकानों की दीवारों में दरारें आने का खतरा बना हुआ है। उन्हें संदेह है कि इस कार्य को सरकारी मानदंडों के अनुसार नहीं करवाया गया। इसलिए मामले की जांच कर सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं, गांव के पंच मुकेश कुमार, अजीत सिंह, हरीश कुमार, बुधराम, भीष्म, गोविंदा, अनीता इत्यादि ने सरपंच पर रविवार को आयोजित हुई पंचायत की बैठक में अनुपस्थित रहने का आरोप लगाया। डीसी निशांत कुमार यादव ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नवनीत कौर को इस मामले की जांच करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिविर में सेक्टर दस निवासी सत्यनारायण व खांडसा रोड स्थित राजनगर कॉलोनी के महेंद्र सिंह यादव ने दरखास्त दी कि उनकी आय अब बढ़ गई है। इसलिए उनकी बुढ़ापा पेंशन को बंद कर दिया जाए। डीसी ने कहा कि स्वेच्छा से पेंशन को बंद करवाने के लिए सक्षम नागरिकों को आगे आना चाहिए। कंचन शर्मा ने शिकायत रखी है कि सचिवालय और कोर्ट कैंपस में आवारा कुत्तों की तादाद बढ़ती जा रही है, जिस पर अंकुश लगाया जाए। डीसी ने नगर निगम अधिकारियों को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सोमवार को शिविर में 126 शिकायतें आई थीं, जिनमें से 68 का समाधान कर दिया गया। इस मौके पर नगराधीश कुंवर आदित्य विक्रम, निगम के संयुक्त आयुक्त विजय यादव, डीटीपी मनीष यादव, सीएसआर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष बोधराज सीकरी व अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed