{"_id":"651082a9d6af7ba3490ebae4","slug":"salesman-attacked-over-dispute-over-price-of-liquor-bottle-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-15079-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शराब की बोतल के दाम को लेकर विवाद में सेल्समैन पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शराब की बोतल के दाम को लेकर विवाद में सेल्समैन पर हमला
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी, पुलिस ने मामला दर्ज किया
गुरुग्राम। शराब की बोतल के दाम को लेकर हुए विवाद में बजघेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा वाइन शॉप पर सेल्समैन पर हमला कर घायल करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घायल सेल्समैन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में यूपी के कन्नौज निवासी रंजीत ने कहा कि वह करीब डेढ़ साल से वाइन शॉप पर सेल्समैन का काम करता है। 22 सितंबर की रात को करीब 10.30 बजे वह अपने साथी सेल्समैन अनुज के साथ वाइन शॉप पर था। इसी दौरान निहाल कॉलोनी का करण बार-बार शॉप पर आया और शराब मांगी। करण इस ठेके पर पहले भी कई बार आता रहता था। करण द्वारा मांगी गई शराब की कीमत ज्यादा थी तो करण ने इसे कम कीमत पर मांगा। रंजीत ने जब कम कीमत पर शराब देने से मना कर दिया तो करण शॉप के अंदर घुस आया और रंजीत पर हमला कर दिया। करण ने रैक में रखी शराब का अध्धा उठाया और रंजीत के सिर में मार दिया। रंजीत लहूलुहान होकर गिर गया, अनुज ने करण को पकड़ने का प्रयास किया तो वह फरार हो गया। जिसके बाद जानकार सुमित को बुलाकर रंजीत को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।