फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Salary of security personnel stuck again in Vatika India Next Society

Gurugram News: वाटिका इंडिया नेक्स्ट सोसाइटी में फिर फंसा सुरक्षाकर्मियों का वेतन

Tue, 19 May 2026 05:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Salary of security personnel stuck again in Vatika India Next Society
दो एजेंसियों के बीच पीसे सुरक्षाकर्मी, 15 दिन का वेतन अटका
विज्ञापन

पहले तीन माह का वेतन आरडब्ल्यूए के प्रदर्शन के बाद मिला था


संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-83 स्थित वाटिका इंडिया नेक्स्ट सोसाइटी में सुरक्षाकर्मियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले तीन महीने तक का वेतन आंदोलन करने के बाद मिला था। अब फिर 15 दिन का वेतन रुक गया है। एजेंसी बदलने के कारण एक से 15 अप्रैल तक का वेतन जारी नहीं हुआ है।
सुरक्षाकर्मियों का वेतन पहले तीन माह तक जारी न होन पर सोसाइटी निवासियों और आरडब्ल्यूए ने सुरक्षा एजेंसी के कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया था। उस आंदोलन के दबाव के बाद एजेंसी ने रुका हुआ वेतन जारी किया था लेकिन अब फिर वेतन रुकने से संकट खड़ा हो गया है। सुरक्षाकर्मियों ने खाता देखा तो पता चला 1 से 15 अप्रैल तक का वेतन अधर में लटक गया है। एनवायरो एजेंसी से बात करने के दौरान पता चला कि इस पूरे संकट की मुख्य वजह सुरक्षा एजेंसियों का बदलाव है। वर्तमान एजेंसी का साफ कहना है कि उन्होंने 15 अप्रैल के बाद से अब तक का पूरा भुगतान सुरक्षा कर्मियों को कर दिया है। उन 15 दिनों के वेतन का जिम्मा सोसाइटी की देखरेख कर रही पुरानी एजेंसी के हाथों में था।
विज्ञापन



दो कंपनियों के इस आपसी तालमेल की कमी के कारण खामियाजा उन गरीब सुरक्षा कर्मियों को भुगतना पड़ रहा है जो 12 से 15 हजार रुपये मासिक वेतन पर दिन-रात ड्यूटी करते हैं। सुरक्षा कर्मियों से बातचीत करने के दौरान उन्होंने बताया कि पहले ही तीन महीने बिना वेतन के काम करके भारी कर्ज में डूब चुके हैं। स्थानीय दुकानदारों ने पुराना बकाया न चुकाने के कारण हमें राशन और रोजमर्रा का सामान उधार देना बंद कर दिया है। सोसाइटी निवासियों और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को उनका हक दिलाने के लिए पहले भी प्रदर्शन किया था। अगर दोनों कंपनियों ने मिलकर इस 15 दिनों के वेतन का निपटारा अगले दो-तीन दिनों के भीतर नहीं किया तो सोसाइटी के लोग सुरक्षाकर्मियों के समर्थन में एक बार फिर सड़कों पर उतरने और कानूनी रास्ता अपनाने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवधि की बकाया राशि का भुगतान करना पुरानी कंपनी की जिम्मेदारी है। 15 अप्रैल से पहले का भुगतान एनवायरों के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। एनवायरो ने अपना सभी भुगतान समय पर कर दिया है। - विरेंद्र सिंह नेगी, डीजीएम, एनवायरो एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed