फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Saints gave the message of unity and culture in the huge Hindu conference.

Gurugram News: विशाल हिन्दू सम्मेलन में संतों ने दिया एकता और संस्कार का संदेश

Sun, 22 Feb 2026 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Saints gave the message of unity and culture in the huge Hindu conference.
सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। पचगांव के पंचायत भवन में रविवार को विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर और वैदिक मंत्रों के साथ की गई। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना था।



कार्यक्रम में संत-महात्माओं और विशेष अतिथियों ने लोगों को एकजुट रहने और युवाओं को अच्छे संस्कार देने का संदेश दिया। बीके रमा ने कहा कि जब व्यक्ति जीवन में शांति और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाता है, तभी समाज में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। सत्यराज दास ने युवाओं से अपनी संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जुड़े रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं और उन्हें राष्ट्र निर्माण में आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जराऊ में हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन

फर्रुखनगर। जराऊ के एक निजी विद्यालय में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमे सनातन की रक्षा के साथ-साथ एकता और सद्भाव को बनाए रखने का आह्वान किया गया। हिंदू समाज के हितों, धर्म और आस्था से जुड़े मुद्दों पर हिंदू संगठनों ने अपनी भूमिका दर्ज कराई। सम्मेलन की अध्यक्षता सरपंच संगठन की फर्रुखनगर ब्लॉक की प्रधान एवं शेखूपुर माजरी की सरपंच बिल्लो रानी ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिंदू संगठनों के माध्यम से समाज को जागरूक किया जा रहा है। सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के द्वारा समाज में एकता एवं सद्भाव बनाए रखने का प्रयास किया जाता है। संवाद
-------------------------
राजेंद्रा पार्क में हिंदू सम्मेलन का आयोजन
बादशाहपुर। राजेंद्रा पार्क में रविवार को आयोजित हिंदू सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। राजेंद्र पार्क भारत माता की जय के नारों से गुंज उठा। इस दौरान एक निजी विद्यालयों के बच्चों ने देश पर आधारित गीत-संगीत गाकर अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को मनमोहित बना दिया। जनता ने बच्चों की प्रस्तुति पर खूब तालिया बजाईं और बच्चों को जिंदगी में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं देने के साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कैप्टन धीर सिंह, रेवत सिंह, बृजेश शर्मा, कैप्टन अशोक पांडे, प्रदूमण, विजय जैन, राजेश पटेल, शंकर गिरी, विजय, अभिषेक, विपिन, कृपाशंकर व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed