फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sai Karate Academy emerged as the overall champion at the Inter-State Karate Championship.

Gurugram News: अंतर राज्य कराटे चैंपियनशिप में साई कराटे अकादमी बनी ओवरऑल चैंपियन

Tue, 21 Jul 2026 08:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Sai Karate Academy emerged as the overall champion at the Inter-State Karate Championship.
सेक्टर-27 स्थित कम्युनिटी सेंटर में शितोकाई कराटे चैंपियनशिप-2026 का किया गया आयोजन
विज्ञापन

नंबर गेम - 39 खिलाड़ियों ने जीते पदक

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-27 स्थित कम्युनिटी सेंटर में प्रथम अंतर राज्य शितोकाई कराटे चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया। इसमें जिले के साई कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के करीब 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।



साई कराटे अकादमी के 39 खिलाड़ियों ने काता और कुमिते स्पर्धाओं में पदक जीतकर अकादमी को चैंपियन बनाया। सीनियर वर्ग में हितेश गौतम और आशिका गोदारा ने काता व कुमिते दोनों में स्वर्ण पदक जीतकर सबसे शानदार प्रदर्शन किया। हिमांशी सैनी ने कुमिते में स्वर्ण और काता में रजत पदक जीता, जबकि सृष्टि ने काता में स्वर्ण और कुमिते में रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन




जूनियर वर्ग में काव्यांजलि साहू ने काता और कुमिते दोनों में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अलावा तारुश कटारिया और उज्जवल कटारिया ने काता में स्वर्ण तथा कुमिते में रजत पदक जीते। वहीं कनिका वर्मा, अर्चित, लविश ड्रॉल, आरिका अनिल, वानिया मित्तल, साहित्य कुमार और अदिति आर्या सहित कई खिलाड़ियों ने भी पदक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन




कनिष्ठ वर्ग में शिवांक प्रताप सिंह ने काता और कुमिते दोनों में स्वर्ण पदक जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा वैष्णवी साहू, अद्वित बुद्धिराजा, अन्या सिंह, मायरा भाटोदिया और शौर्य सिंह ने काता में स्वर्ण पदक जीते, जबकि सिया बुद्धिराजा, रियार्थ, पीहू दुहान और देव चौहान ने कुमिते में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। शिहान सुनील सैनी ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो सकी।



कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता अखिल कुमार, पद्मश्री एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता सुनील डबास, खेलो इंडिया के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर शिहान सुनील राठी, इंडिया टीम कोच शिहान विक्की यादव सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed