फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Safety audit being conducted before opening of Dwarka Expressway

Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे खोलने से पहले हो रहा सुरक्षा ऑडिट

Sun, 08 Oct 2023 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Safety audit being conducted before opening of Dwarka Expressway
एक्सप्रेसवे के हरियाणा वाले हिस्से को अक्तूबर के अंत तक खोलने की है तैयारी
विज्ञापन


10 हजार करोड़ रुपये की लागत से बना है 29.6 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस वे

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा वाले हिस्से को यातायात के लिए खोलने से पहले उसका सुरक्षा ऑडिट किया जा रहा है, जिससे फर्राटा भर रहे वाहनों का सफर इस पर पूरी तरह सुरक्षित हो सके। एक्सप्रेसवे के इस हिस्से को अक्तूबर के अंत तक यातायात के लिए पूरी तरह शुरू कर दिए जाने की तैयारी चल रही है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इन दिनों एक्सप्रेसवे को शुरू करने से पहले सभी सुरक्षा मानकों को परख रहा है। इसमें क्रश बैरियर, सीसीटीवी कैमरे और अन्य प्रणालियां शामिल हैं।
विज्ञापन

करीब 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से बना यह एक्सप्रेसवे 29.6 किलोमीटर लंबाई का देश का पहला एलिवेटेड 8-लेन एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे है। हरियाणा वाले हिस्से में 18.9 किलोमीटर सिंगल पिलर पर निर्माण हुआ है। दिल्ली में 10.1 किलोमीटर लंबे सिंगल पिलर पर 34 मीटर चौड़ा एक्सप्रेस-वे बनाया गया है। इस एक्सप्रेसवे का सड़क नेटवर्क चार स्तरों का है। इसमें टनल, अंडरपास, ग्रेड रोड, एलिवेटेड रोड और फ्लाई ओवर का निर्माण शामिल है। दोनों ओर थ्री लेन सर्विस रोड भी बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

कुछ हिस्सा गुरुग्राम में कुछ दिल्ली में है
द्वारका एक्सप्रेस-वे दिल्ली क्षेत्र में महिपालपुर के शिव मूर्ति से बिजवासन तक (5.9 किमी), बिजवासन आरओबी से गुरुग्राम में दिल्ली-हरियाणा सीमा तक (4.2 किमी), हरियाणा क्षेत्र में दिल्ली-हरियाणा सीमा से बसई आरओबी तक (10.2 किमी) और बसई आरओबी से खेड़की दौला (क्लोवरलीफ इंटरचेंज ) तक (8.7 किमी) लंबाई में बनाया गया है।





---------

ग्लोबल सिटी से हो गई है कनेक्टिविटी

हरियाणा में यह एक्सप्रेसवे पटौदी रोड (एसएच-26) में हरसरू के पास और फर्रुखनगर (एसएच-15 ए) में बसई के पास मिल रहा है। इसके अलावा यह दिल्ली-रेवाड़ी रेललाइन को गुरुग्राम के सेक्टर-88 (बी) के पास और भरथल में भी क्राॅस कर रहा है। एक्सप्रेस-वे गुरुग्राम जिले में प्रस्तावित ग्लोबल सिटी के साथ-साथ सेक्टर - 88, 83, 84, 99, 113 को द्वारका सेक्टर-21 को भी जोड़ रहा है।


--------




सड़क निर्माण होने के बाद सबसे अहम मुद्दा सुरक्षा का होता है। आजकल उन्हीं सुरक्षा मानकों को परखने का काम चल रहा है। इसमें कई तरह के परीक्षण शामिल हैं। संभावना है कि अक्तूबर के अंत तक हरियाणा वाले हिस्से को यातायात के लिए शुरू कर दें। - प्रवीन त्यागी, जनसंपर्क प्रमुख, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed