फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Safai karamcharis announced to continue the strike

Gurugram News: सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखने का किया एलान

Mon, 29 May 2023 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Safai karamcharis announced to continue the strike
ठेका और डोर टू डोर कर्मियों को भी लिया जाएगा साथ, शहर में लगे कूड़े के ढेर,
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल छठवें दिन भी जारी रही। रविवार को जींद में चेतावनी रैली करके लौटे कर्मचारी नेताओं ने ऐलान किया कि अभी हड़ताल जारी रहेगी। सोमवार को ठेका कर्मचारी और डोर टू डोर कूड़ा इकट्ठा करने वाले कर्मचारियों को भी हड़ताल में शामिल होने के लिए कहा जाएगा। हड़ताल रहने से अब शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा कर रह गई है।
शहर के अति व्यस्त सदर बाजार में कूड़ा अब सड़कों पर इकट्ठा होना शुरू हो गया। दुकानदार अपनी अपनी ओर से कूड़े को सड़क के बीच में इकट्ठा कर दे रहे हैं। इससे वहां से गुजर रहे राहगीरों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांग है कि आबादी और क्षेत्रफल के लिहाज से सफाई कर्मचारियों के साथ सभी चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती हो। सफाई कर्मचारियों के पद डेमिनेशन कैडर से बाहर किए जाएं। आउट सोर्स कंपनी ओएंडएम का ठेका रद्द किया जाए। 2019 की पॉलिसी के अनुसार सीवर कर्मचारियों को निगम रोल पर किया जाए। साथ ही रुका हुआ वेतन, वेतन और ईपीएप की विसंगतियां दूर की जाएं। सफाई कर्मचारियों को संसाधन दिए जाएं और स्वास्थ्य जांच सुविधा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत विफल होने से गतिरोध बरकार

नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राम सिंह सारसर कहते हैं कि सोमवार से ठेका कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा हमारा एक प्रतिनिधिमंडल डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मियों से भी मिलने जा रहा है। उनसे भी हमारे आंदोलन में शामिल होने के लिए कहा जाएगा। शुक्रवार को निगम के संयुक्त आयुक्त रोहिताश विश्नोई, अमरजीत सिंह, डॉ. नरेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों से हुई बातचीत विफल रही थी। इसके बाद एक बार फिर से गतिरोध की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed