फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sachin was murdered for refusing to pay ransom of Rs 5 crore to a notorious gangster.

Gurugram News: कुख्यात गैंगस्टर को पांच करोड़ की रंगदारी देने से मना करने पर हुई सचिन की हत्या

Sat, 02 Mar 2024 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Sachin was murdered for refusing to pay ransom of Rs 5 crore to a notorious gangster.
सोशल मीडिया पर चल रही कुख्यात रोहित गोदारा के नाम से भेजी गई पोस्ट
विज्ञापन

सट्टे के अवैध कारोबार से जुड़ा था सचिन मुंजाल, बदमाशों से भी था संपर्क
परिजन बोले स्क्रैब कारोबारी था सचिन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रोहतक में बृहस्पतिवार देर रात लाखनमाजरा के पास होटल के बाहर स्क्रैब व्यापारी सचिन की गोली मारकर हत्या की वारदात में अब गैंगस्टरों का नाम सामने आया है। बताया जाता है कि सचिन स्क्रैप कारोबार के साथ ही प्रॉपर्टी डीलिंग और सट्टे के अवैध कारोबार से भी जुड़ा था। सट्टे के इसी कारोबार के कारण उससे पांच करोड़ की रंगदारी भी मांगी गई थी। माना जा रहा है कि रंगदारी देने से इन्कार करने पर ही बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे रोहित गोदारा ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। पुलिस इस प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है।
गुरुग्राम की न्यू कालोनी में सचिन का परिवार रहता है। शुक्रवार सुबह सचिन के मोहल्ले में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ था। हालांकि घर के पास ही पुलिस की एक पीसीआर तैनात की गई थी। सीआईए टीम ने भी सचिन के घर पहुंचकर उसके परिजनों से पूछताछ की। इस हत्याकांड के बाद से ही सचिन के परिजन और उसके दोस्त दहशत में हैं। आसपास के लोग भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। नाम न छापने की शर्त पर सचिन के एक दोस्त ने बताया कि लॉरेंस गैंग के सदस्य ने फोन करके सचिन से रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। उसके साथ के कई दोस्तों को रंगदारी के लिए फोन आए थे। सभी लोग डरे हुए थे। सूत्रों के मुताबिक लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर सचिन से रंगदारी मांगी गई थी। जबकि फोन पर दूसरी तरफ बात करने वाले शख्स ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा बताया था। सचिन ने उसे रंगदारी देने से साफ इन्कार कर दिया था। सचिन के जीजा अजय नाशा के मुताबिक रात करीब साढ़े 11 बजे फोन पर उन्हें घटना की जानकारी मिली थी। इसके बाद आनन फानन रिश्तेदार लाखनमाजरा के लिए रवाना हुए। जहां उन्हें सचिन के मौत की जानकारी मिली।
विज्ञापन

दूसरी ओर रोहतक सीआईए की एक टीम भी शुक्रवार दोपहर सचिन के घर पहुंची और परिजनों व दोस्तों से पूछताछ की। टीम ने परिजनों से पूछताछ के बाद घर व आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। साथ ही उसके दोस्तों से जानकारी जुटाई। टीम को घर के पास से रेकी के बाद शूटरों द्वारा गाड़ी का पीछा करके घटना को अंजाम देने का शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सोशल मीडिया पर वायरल है रोहित गोदारा के नाम से पोस्ट
सचिन हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर रोहित गोदारा के नाम से एक पोस्ट वायरल हो रही है। इस पोस्ट में सचिन की हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। रोहतक पुलिस के अनुसार पोस्ट के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की जांच पड़ताल की जा रही है। साथ ही मृतक का रिकार्ड भी जुटाया जा रहा है।
----
कौन है रोहित गोदारा:
कनाडा में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात गुर्गा है। रोहित टोरेंटो में रहकर लॉरेंस के इशारे पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता है। उसके खिलाफ पुलिस ने गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद से ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि इस वक्त वो कनाडा में है।
----
मृतक का भाई बोला, बुकी नहीं था सचिन, स्क्रैप का करता था कारोबार
वहीं, मृतक सचिन के रिश्ते के भाई अमित ने बताया कि सचिन स्क्रैप का कारोबार कारोबार करता था। साथ में प्रॉपर्टी डीलर भी था। वह बुकी नहीं था। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के बारे में अमित ने कहा कि इसमें सच्चाई नहीं है। पुलिस से मांग है कि उसके भाई की हत्या करने वालों को पकड़ा जाए।

----
छह माह पूर्व छोड़ दिया था सट्टे का कारोबार
गुरुग्राम। साइबर सिटी की नई कॉलोनी निवासी स्क्रैप व्यापारी सचिन की लाखनमाजरा में होटल के बाहर गोली मारकर हत्या से उनके दोस्त दहशत में हैं। सट्टेबाजी में कई दोस्त भी उसके हिस्सेदार थे। स्क्रैप व्यापार की आड़ में सचिन सट्टेबाजी का कारोबार करता था। जीजा अजय नाशा के मुताबिक करीब पांच पहले रोहतक पुलिस ने सट्टेबाजी में सचिन पर कार्रवाई की थी। इसके पहले ही सचिन ने सट्टेबाजी से दूरी बना ली थी। उसने स्क्रैब के साथ रियल स्टेट के कारोबार को भी तेजी से बढ़ाना शुरू कर दिया था। वह सट्टेबाजी से छोड़कर अपने व्यापार पर पूरा ध्यान दे रहा था।


----
तीन बहनों का इकलौता भाई था सचिन
सचिन परिवार में तीन बहनों के बीच एकलौता था। पिता की मौत के बाद मां दर्शना, पत्नी मोनिका व चार साल के बेटा गोरांश और डेढ़ वर्षीय न्यांस हैं। पत्नी मोनिका रो-रोकर बुरा हाल है। करीब दो साल पहले ही सचिन परिवार के साथ न्यू कॉलोनी स्थित नए घर में शिफ्ट हुआ था। इससे पहले अर्जुन नगर में रहते थे। परिजनों ने बताया कि सचिन सट्टे कारोबार से दूर होना चाहता था। वो अपने व्यापार पर पूरा ध्यान दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed