फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Runicha and Jan Shatabdi Express do not stop at Pataudi Road station, anger

Gurugram News: रूणिचा और जनशताब्दी एक्सप्रेस का पटौदी रोड स्टेशन पर ठहराव नहीं, रोष

Sun, 21 Dec 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Runicha and Jan Shatabdi Express do not stop at Pataudi Road station, anger
दैनिक यात्रियों ने दी आंदोलन करने की चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर रूणिचा एक्सप्रेस ट्रेन और जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर कई बार ज्ञापन सोंपा जा चुका है। इस स्टेशन पर इन ट्रेनों का ठहराव न मिलने से दैनिक रेल यात्रियों में भारी रोष है। यात्रियों का आरोप है कि रेलवे द्वारा उनके साथ लगातार उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है, जबकि पूर्व में इन दोनों ट्रेनों का पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर ठहराव हुआ करता था। दैनिक यात्रियों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी रोड के अध्यक्ष योगिन्द्र चौहान ने बताया कि दिल्ली–रेवाड़ी सेक्शन पर स्थित पटौदी रोड रेलवे स्टेशन से तीन जिलों के लगभग 140 गांवों के लोग प्रतिदिन रेल यात्रा करते हैं। इसके बावजूद उत्तर रेलवे जोन द्वारा जब भी कोई नई ट्रेन चलाई जाती है, तो केवल गुड़गांव रेलवे स्टेशन को ही ठहराव दिया जाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली मंडल में गुड़गांव के बाद पटौदी रोड रेलवे स्टेशन एक प्रमुख और बड़ा स्टेशन है, फिर भी इसके साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि पटौदी रोड रेलवे स्टेशन से रेलवे को प्रतिमाह लगभग 50 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है जिसमें अनारक्षित टिकट प्रणाली और आरक्षित टिकटों से होने वाली आय शामिल है। इसके बावजूद स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव न दिया जाना यात्रियों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से भी रूणिचा एक्सप्रेस और जनशताब्दी एक्सप्रेस के पटौदी रोड स्टेशन पर ठहराव को लेकर कई बार अनुरोध किया गया है, लेकिन इसके बाद भी रेलवे बोर्ड द्वारा इस मांग की लगातार अनदेखी की जा रही है। दैनिक यात्रियों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed