{"_id":"6ad37b200e559aff1301fb38","slug":"rs-7787-lakh-recovered-from-those-who-failed-to-pay-water-bills-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-104572-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पानी का बिल नहीं भरने वालों से वसूले 77.87 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पानी का बिल नहीं भरने वालों से वसूले 77.87 लाख
विज्ञापन
13 दिन में दो टीमों ने की वसूली, टीम-2 ने सबसे ज्यादा 44.52 लाख रुपये जुटाए
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पानी के बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 30 सितंबर से 17 अक्बतूर के बीच चलाए गए अभियान में निगम की दो क्लस्टर टीमों ने 72 उपभोक्ताओं से 77.87 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली। इसके बावजूद जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिल जमा नहीं कराए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई तेज की जा रही है। सनसिटी क्षेत्र में बकाया भुगतान नहीं करने वालों के पानी के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
टीम-2 ने 44.52 लाख रुपये वसूले
नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक, जेई महबूब अली के नेतृत्व वाली क्लस्टर टीम-2 ने 53 उपभोक्ताओं से 44.52 लाख रुपये की वसूली की। वहीं, जेई दीपक यादव के नेतृत्व वाली क्लस्टर टीम-1 ने 19 उपभोक्ताओं से 33.35 लाख रुपये जमा कराए। दोनों टीमों ने कुल 72 उपभोक्ताओं से 77.87 लाख रुपये वसूले। निगम अब लंबे समय से भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को चिह्नित कर उनसे बकाया राशि वसूलने में जुटा है।
बिल नहीं चुकाया तो होगी सख्ती
निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने उपभोक्ताओं से लंबित पानी के बिलों का जल्द भुगतान करने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बार-बार सूचना देने के बावजूद बकाया जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे। निगम का वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा।