{"_id":"650dd443683bf639460fbe85","slug":"rs-1-crore-stolen-from-bharat-pay-companys-account-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-14953-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: भारत पे कंपनी के खाते से 1 करोड़ रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: भारत पे कंपनी के खाते से 1 करोड़ रुपये उड़ाए
विज्ञापन
साल भर पहले सिस्टम हैक कर दिया वारदात को अंजाम
साइबर थाना पुलिस आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारत पे यूपीआई कंपनी के खाते से 1 करोड़ 1 लाख रुपये ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात ने सिस्टम हैक कर दो ट्रांजेक्शन में ठगी की वारदात की है। इनमें 48 लाख 5 रुपये की एक ट्रांजेक्शन और 53 लाख 50 हजार 12 रुपये की दूसरी ट्रांजेक्शन खाते से हो गई। जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि दोनों ट्रांजेक्शन एक ही खाते में हुई हैं।
पुलिस के अनुसार साइबर क्राइम थाना ईस्ट पुलिस को मिली शिकायत में भारत पे कंपनी के नोडल अधिकारी अंकित परनामी ने बताया कि उनका कार्यालय डीएलएफ साइबर सिटी में है। उनका कहना है कि 12 अक्तूबर 2022 को कंपनी के नोडल खाते से दो फर्जी ट्रांजेक्शन हुई हैं। यह ट्रांजेक्शन 48 लाख 5 रुपये और 53 लाख 50 हजार 12 रुपये की हैं। आरोप है कि फर्जी तरीके से दोनों ट्रांजेक्शन किसी थर्ड पार्टी अकाउंट में की गईं। इसके लिए कंपनी का कोई वेलिड ऑथराइजेशन भी नहीं किया गया। आरोप है कि नोडल खाते को हैक कर ये ट्रांजेक्शन की गई हैं। वारदात के समय भी संबंधित टीम को इन ट्रांजेक्शन की सूचना दी गई थी। साइबर क्राइम थाना ईस्ट पुलिस अज्ञात के खिलाफ ठगी व आईटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है।
साइबर टीम ने शुरू की जांच, नौकरी छोड़ने वाले निशाने पर
साइबर एक्सपर्ट की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। भारत पे कंपनी की ओर से विभागीय जांच भी की जा चुकी है। अंदरूनी जांच के चलते यह मामला पुलिस तक पहुंचने में देर हुई है। पुलिस टीम आरोपी तक पहुंच चुकी है। आरोपी भाग न जाए इसलिए साइबर टीम की ओर से पूरी गोपनीयता बरती जा रही है। सूत्रों का मानना है कि सिस्टम हैक करने में किसी कर्मचारी की भी मिली भगत हो सकती है।