फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Room mate escaped with mobile laptop and other belongings

मोबाइल लैपटॉप व अन्य सामान लेकर फरार हुआ रूम मेट

Mon, 18 Jan 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Room mate escaped with mobile laptop and other belongings
गुरुग्राम। गांव नाथूपुर निवासी एक युवक ने अपने ही रूम मेट पर मोबाइल, लैपटॉप, पर्स समेत अन्य सामान लेकर फरार होने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से यूपी के सहारनपुर निवासी राजेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर की स्क्वेयर यार्ड नामक कंपनी में सेल्स एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत है। उन्होंने हाल ही में नौकरी ज्वाइन की है और गांव नाथूपुर स्थित एक पीजी में रहते हैं। राजेश के मुताबिक उनके साथ ही पीजी में कमरा नंबर-4 में केशव के साथ रहता था। उसने राजेश से 30 दिसंबर को कुछ अपना निजी काम करने के लिए उसका लैपटॉप मांगा था। उस पर भरोसा करते हुए राजेश ने लैपटॉप दे दिया। केशव ने 2 जनवरी को लैपटॉप लौटाने की बात कही थी लेकिन वह 6 जनवरी को लौटा और 7 जनवरी की अल सुबह लैपटॉप, मोबाइल व पर्स समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गया। सुबह जब वह सोकर उठे तो उन्होंने देखा कि उनका सारा सामान गायब है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed